---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 USA vs SA: आज से शुरु हो रहे Super-8 के मुकाबले, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रिम 11 और संभावित प्लेइंग 11 तक

ICC T20 World Cup 2024 USA vs SA: आज सुपर-8 का पहला मुकाबला अमेरिका और साउथ अफ्रिका के बीच Antigua में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 19, 2024 11:40 पूर्वाह्न

ICC T20 World Cup 2024 USA vs SA
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 USA vs SA: अमेरिका और वेस्टइंडिज में होने वाले T20 World Cup 2024 का अब अपने पीक पर है। वर्ल्ड के लिए चुनी गई 20 देशों की टीमों में से 12 टीमें बाहर हो गई हैं और सिर्प सुपर-8 टीमों को टूर्नामेंट के अगले राउंड के लिए मौका मिला है। और, आज से सुपर-8 के मुकाबलों की शुरुआत हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का पहला मुकाबला अमेरिका और साउथ अफ्रिका के बीच Antigua के Sir Vivian Richards Stadium में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

कैसा रहा है अबतक दोनों टीमों का प्रदर्शन

आपको बता दें, ग्रुप-स्टेज के मुकाबलों के लिए 5-5 के चार ग्रुप बनाए गए थे। इसके बाद सुपर-8 में भी दो ग्रुपों में टीमें विभाजित हैं। आज सुपर-8 का पहला मुकाबला ग्रुप-2 में हीं खेला जाएगा। अगर टीमों के ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में प्रदर्शन की बात करें तो USA ने अपने ग्रुप में कनाडा और पाकिस्तान को हरा दिया था। इसके बाद भारत से टीम को हार का सामना करना पड़ा और आयरलैंड के खिलाफ टीम का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

वहीं, साउथ अफ्रिका की टीम ने अपने ग्रुप- स्टेज के सभी मैचों में जीत मिली है। टीम के ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका, नीदरलैंड और नेपाल थे।

ICC T20 World Cup 2024 USA vs SA की पिच रिपोर्ट

वेस्टइंडिज के एंटीगुआ की पिच बॉलर्स के लिए काफी किफायती साबित हो सकती है क्योंकि इससे पहले हुए मैचों में बल्लेबाजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। नई गेंद से बॉलर्स को पिच पर स्विंग मिलती दिख रही है, वहीं गेंद पुरानी होने के साथ स्पिनर्स को फायदा मिल सकता है। हालांकि फिर भी पहले बैटिंग करने वाली टीमें 150+ रनों का टारगेट लेकर चलने का प्रयाश करेंगी, ताकि एक डिफेंडेबल टोटल बन सकें।

कब और कहाँ देखें मैच?

USA और साउथ अफ्रिका के बीच यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर रात 8 बजे से देख सकतें हैं, वहींं मैच के लिए टॉस 7.30 बजे होगा। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

सुपर 8 का पहला मुकाबला होने के कारण आज के मैच में दोंनों टीमों के बीच आज एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसलिए आज के मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

ICC T20 World Cup 2024 USA vs SA Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 USA vs SA Dream 11

टीम-2

ICC T20 World Cup 2024 USA vs SA Dream 11
ICC T20 World Cup 2024 USA vs SA Dream 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

USA: मोनांक पटेल (कप्तान), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, एरन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, शैडली वान शल्कविक, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, सौरभ वीरवलकर, अली खान।

SA: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन सम्राट (कैप्टन), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नॉर्त्जे, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026