---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 WI vs SA: साउथ अफ्रीका ने मेजबान वेस्टइंडिज को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की बारी

ICC T20 World Cup 2024 WI vs SA: एडेन मार्करम की अगुवाई वाली टीम ने रोवमन पॉवेल की टीम को सुपर 8 के बड़े मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 24, 2024 12:10 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 WI vs SA
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 WI vs SA: एंटीगुआ और बारबुडा में खेले गए वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में एडेन मार्करम की अगुवाई वाली टीम ने रोवमन पॉवेल की टीम को सुपर 8 के बड़े मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इस वर्ल्डकप में मेजबान टीम का सफर खत्म हो गया। इससे पहले को-होस्ट USA भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। यह काफी दिलचस्प है कि T20 World cup के 9 एडिशन्स में अबतक किसी भी मेजबान टीम ने अपना सफर जीत के साथ खत्म नहीं कर सका है।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अबतक अजेय रही है और कोई भी टीम प्रोटियाज के हौसलों को नहीं तोड़ सकी है। इसी हिम्मत के साथ प्रोटियोज ने इंग्लैड के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

बात करें सुपर 8 के ग्रुप-1 की तो आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले पर बहुत कुछ निर्भर करेगा कि ग्रुप- 1 से सेमीफाइनल में कौन प्रवेश ले पाता है। इसके अलावा मंगलवार को अफगानिस्तान औऱ बांग्लादेश का मैच सुपर-8 का आखिरी मैच होगा।

आज के मैच का हाल-चाल

आज ICC T20 World Cup 2024 WI vs SA मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इसके बाद Kyle Mayers के 35 और Roston Chase के 52 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज 135/8 बनाने में सफल हो पाई। जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका के पारी में बारिश ने खलल जरुर डाली लेकिन प्रोटियाज ने मैच को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। बता दें, इससे पहले साउथ अफ्रीका को बारिश के कारण DLS मेथड से 123 का टारगेट मिला था। जिसे टीम ने 5 गेंद रहते हासिल कर लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026