---Advertisement---

Income Tax News: सरकार ने इस साल इनकम टैक्स नियमों में किए कई अहम बदलाव, जानें कैसे होगा फायदा

Income Tax News सरकार ने इस साल इनकंम टैक्स नियमों में किए कई अहम बदलाव जीवन बीमा पॉलिसी से जुड़े टैक्स के नियमों में बदलाव

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 28, 2023 3:22 अपराह्न

Income Tax News
Follow Us
---Advertisement---

Income Tax News: मौजूदा साल के दौरान देश के आयकर से जुड़े नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। केंद्र सरकार ने वेतनभोगी और गैर वेतनभोगी दोनों करदाताओं के लिए साल 2023-24 के लिए आयकर नियमों में कई अहम बदलाव की घोषणा की जिसके तहत नियमों में कई बदलाव हुए। सरकार ने टैक्स पर कटौती और छूट से लेकर नई आयकर व्यवस्था को डिफॉल्ट बनाने तक सभी बदलाव किए है। चलिए आपको बताते है 2023 में की गई कुछ महत्तवपूर्ण घोषणांए जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है।

टैक्स स्लैब में बदलाव

सरकार ने अपने 2023 के बजट में नए आयकर स्लैब की घोषणा की।

3 लाख तक की आय पर – (कोई टैक्स नही है)

3 लाख से 6 लाख की आय पर- ( 5% टैक्स)

6 लाख से 9 लाख की आय पर- ( 10% टैक्स)

9 लाख से 12 लाख की आय पर- ( 15% टैक्स)

12 लाख से 15 लाख की आय पर- (20% टैक्स)

15 लाख से अधिक आय पर-      (30% टैक्स)

टैक्स रिबेट की लिमिट बढ़ाकर 7 लाख रूपये की गई।

आपको बता दें कि पहले 5 लाख तक सालाना आय वाले व्यक्तियों पर कोई भी टैक्स नही लगता था। हालांकि 2023 बजट के बाद इसकी सीमा बढ़कर 7 लाख रूपये हो गई है। यानि अब आपकी सालाना आय 7 लाख रूपये है या उससे कम है, तो भी आपको टैक्स देने की जरूरत नही हैं।

जीवन बीमा पॉलिसी से जुड़े टैक्स के नियमों में बदलाव

1 अप्रैल के बाद लागू नियमों के तहत 5 लाख रूपये से अधिक सालाना प्रमियम वाली जीवन बीमा पॉलिसी से हुई आमदनी पर इनकम टैक्स देना होगा। हालांकि यह नियम ULIP (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) पर लागू नहीं होगा।

पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत ज्यादातर लाभों को बरकरार रखा गया है। जिसमे आयकर अधिनियम की धारा 80सी और 80डी के तहत सीमांए भी शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।     

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 April 2026

अप्रैल 25, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 25, 2026

कल का मौसम 26 April 2026

अप्रैल 25, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 25, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 25, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 25, 2026