---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: 10 साल बाद भारत एक बार फिर फाइनल में, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर ड्रीम 11 और संभावित प्लेइंग 11

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच T20 World Cup का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 29, 2024 1:12 अपराह्न

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच ICC T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला आज बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा पर सबकी नज़र रह सकती है, वहीं जस्प्रित बुमराह गेंदबाजी से इम्पैक्ट डाल सकते हैं। बताते चलें, भारतीय टीम एक बार ICC T20 World Cup के फाइनल में दस साल बाद पहुँची है। इससे पहले भारत ने वर्ल्डकप का फाइनल मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था जिसमें लसीथ मलिंगा की टीम ने बाजी मार ली थी।

किन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र?

बता दें, IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final में पहुँचने वाली दोनों टीमें अबतक अपने सफर में अजेय रहीं हैं। साउथ अफ्रीका जहाँ अपने इस सफर में 8 मैच खेलकर यहाँ तक पहुँची है, तो वहीं भारतीय टीम ने 7 मैच खेलें हैं, टीम क कनाडा के खिलाफ मैच रद्द हो गया था।

आज के मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा,विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव से बल्लेबाजी में उम्मीद रह सकती है, तो वहीं गेदबाजी में जस्प्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह औऱ हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी पिच पर इंपैक्ट प्लेयर के रुप में उभर सकते हैं। साउथ अफ्रिका की तरफ से एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसेन, एनरिच नॉर्खिया और कगिसो रबाडा मैच का रुख पलट सकते हैं।

कैसी रहेगी बारबाडोस की पिच?

बारबाडोस की पिच तेज गेंदबाजी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी, क्योंकि यहां पिछले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 134 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। आज के मैच में टॉस का बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। यहाँ पहली पारी में बल्लेबाजी से ज्यादा फायदा मिलते देखा गया है। इसलिए, टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुनना चाहेगी।

बारबाडोस के मौसम का हाल

बारबाडोस की सूखी पिच पर आज मौसम का असर देखने को मिल सकता है। यहाँ रात 8 बजे से होने वाले मैच में बाऱिश के 60-70% संभावना है। हालांकि दिलचस्प है कि यदि आज का मैच बारिश के कारण नहीं हो पाता है तो इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है।

कब और कहाँ देखें मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच सोमवार 29 जून को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर रात 8 बजे से देख सकतें हैं, वहींं मैच के लिए टॉस 7.30 बजे होगा। इसके अलावा इंग्लिश कमेंट्री के लिए Star Sports 1 HD और SD channels तथा हिन्दी कमेंट्री के लिए Star Sports 3 HD और SD channels का उपयोग कर सकतें हैं।

ड्रिम-11 की फैंटेसी टीम

आज भारत और साउथ अफ्रीका मैच के लिए दो फैंटेसी टिमें बनाई गई है, जिसे आप अपने ड्रिम-11 के फैंटेसी टीम का हिस्सा बना सकतें हैं। लेकिन, इससे पहले कृपया इसे अपनी ओर से जाँच लें।

टीम-1

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final

टीम-2

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जस्प्रित बुमराह।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026