---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 Final: Kya शमी और बुमराह अहमदाबाद में बनेंगे कंगारुओं के लिए काल, जडेजा और कुलदीप करेंगे धमाल?

Ind vs Aus ICC ODI World Cup 2023 Final: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला को जीतेन के लिए मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को पेस अटैक के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का विकेट चटकाना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अहमदाबाद की स्लो पिच पर ये दोनों गेंदबाज कंगारुओं के लिए कहर बनकर टूटेंगे। बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी की है। जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद शमी ने इंडिया के लिए सेमीफाइनल में 7 विकेट लिए थे

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 19, 2023 5:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus ICC ODI World Cup 2023 Final: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की सधी हुई शुरुआत हुई, लेकिन बीच के ओवर में ही सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट टीम इंडिया ने खो दिया। इसके बाद 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए। 29वें ओवर में विराट कोहली 63 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत का पांचवां विकेट रवींद्र जडेजा के रुप में गिर चुका है। इसी के साथ पूरे मैच में अभी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो गया है। इस सबके बीच अब सवाल है कि भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में कितना का स्कोर बोर्ड पर टांगती है? वहीं, टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए भी सवाल है कि वें स्कोर बोर्ड पर मौजूदा रन को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को कैसे रोक पाती हैं।

जीत के सफर में शमी और बुमराह मिलकर लिख सकते हैं नई इबारत

बहरहाल, इन तमाम सवालों का जवाब जानने से पहले ये जान लें कि टीम इंडिया के तमाम गेंदबाज मौजूदा दौर में बेस्ट फॉर्म में हैं। फाइनल मैच को जीतेन के लिए मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को पेस अटैक के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का विकेट चटकाना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अहमदाबाद की स्लो पिच पर ये दोनों गेंदबाज कंगारुओं के लिए कहर बनकर टूटेंगे।

बता दें कि बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी की है। जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद शमी ने इंडिया के लिए सेमीफाइनल में 7 विकेट लिए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी थी। शमी को Ind vs Aus ICC ODI World Cup 2023 Final में भी कमाल दिखाने की जरुरत है।

अहमदाबाद में भारतीय स्पिनर्स को दिखाना होगा कमाल

अहमदाबाद की पिच पर पहली पारी में तेज गेंदबाजों को नई गेंद के साथ शुरुआती समय में कुछ ओवर्स में अच्छा मुवमेंट देखने को मिला है। हालांकि इसके बाद ये विकेट स्लो हो जाता है। ऐसे में स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। इसके मद्देनजर भारत की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस पिच पर कुलदीप का बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी पर नचाने की जरुरत है।

वहीं, जड़ेजा को इनका साथ देना होगा। इसको लेकर जडेजा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। अगर जडेजा इस पिच पर कुलदीप यादव के साथ मिलकर बॉलिंग में कमाल दिखाते हैं तो भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026