---Advertisement---

Indian Railways: दिल्ली-हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों की ट्रेनें रद्द, लिस्ट देखकर जाएं स्‍टेशन

भारतीय रेलवे रेल ट्रैक की मरम्मत, खराब मौसम और कुछ दूसरी वजहों से आए दिन ट्रेनों को रद्द करती है। ऐसी में यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रेलवे द्वारा कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 4, 2023 8:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा चौथा रेल नेटवर्क है। ऐसे में इसमें हर रोज लाखों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे रेल ट्रैक की मरम्मत, खराब मौसम और कुछ दूसरी वजहों से आए दिन ट्रेनों को रद्द करती है। ऐसी में यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रेलवे द्वारा कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।

भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

भारतीय रेलवे हर रोज नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानी एनटीईएस की वेबसाइट पर कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट को जारी करती हैं। इस लिस्ट में रेलवे ने जयानगर से अमृतसर जंक्शन को जाने वाली ट्रेन नंबर 04651, अमृतसर जंक्शन से जयानगर जाने वाली ट्रेन नंबर 04652, दिल्ली जंक्शन से कालका और कालका से दिल्ली जंक्शन वाली गाड़ी संख्या 14331/32 को रद्द कर दिया है। इसी के साथ रेलवे ने नंगल डैम से अंबाला कैंट जंक्शन जाने वाली ट्रेन नंबर 04590, कुरुक्षेत्र जंक्शन से अंबाला कैंट जाने वाली गाड़ी संख्या 04589 को भी कैंसिल किया है।

Also Read: Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, जानें कितने कम हो गए दाम?

ट्रेन के स्टेटस को कैसे करें चेक ?

यात्री अगर अपनी ट्रेन का स्टेटस देखना चाहते हैं तो उन्हें भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट एनटीईएस https://enquiry.indianrail.gov.in/ntes/पर जाना होगा। इस वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके आप राइट साइड में एक्सेप्शनल ट्रेन का ऑप्शन देखेंगे। इस पर क्लिक कर दें। यहां पर आपको अपनी ट्रेन का नंबर या नाम डालना होगा। इस तरह से आप आसानी से अपनी ट्रेन के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

कैसे मिलेगा कैंसिल टिकट का पैसा ?

अगर आप यह सोच रहे हैं कि, यदि आपकी ट्रेन कैंसिल हो गई है तो टिकट का पैसा कैसे वापस मिलेगा तो हम आपको बता दें कि, यदि भारतीय रेलवे ने आपकी ट्रेन को कैंसिल कर दिया है तो वह आपकी टिकट का पैसा आपको रिफंड कर देगी। इसके लिए अगर आपने ऑनलाइन टिकट को बुक कराया है तो रेलवे आपका रिफंड का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देगी लेकिन अगर आपने काउंटर पर जाकर अपनी टिकट को बुक कराया है तो इसके लिए आपको काउंटर पर जाकर ही रिफंड का दावा करना होगा।

Also Read: Mahavir Jayanti 2023: बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, रातों-रात हो जाएंगे धनवान!

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026