---Advertisement---

IPL 2024 DC vs RR: दिल्ली के पास टॉप-4 में जाने का मौका; जानें पिच रिपोर्ट, आँकड़े और ड्रिम-11 की संभावित टीमें

IPL 2024 DC vs RR: आज का मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज़ राजस्थान प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 7, 2024 11:55 पूर्वाह्न | Updated: मई 8, 2024 10:33 पूर्वाह्न

DC vs RR
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 DC vs RR: आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 56वां मैच खेला जाएगा। मैच दिल्ली कपिटल्स के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होना तय हुआ है।

आज का मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज़ राजस्थान प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं अगर बड़े अंतर से मेजबान टीम जीतती है तो वह टॉप-4 में जगह बना सकती है।

पिछले 9 सालों से दिल्ली में नहीं जीती है राजस्थान

आपको बता दें, आज का मैच काफी रोचक होने वाला है, क्योंकि दिल्ली होमग्राउंड पर राजस्थान को पिछले 9 सालों में अबतक जीत नसीब नहीं हुई है। फिलहाल राजस्थान की हालिया स्थिति देखेते हुए टीम से जीत की उम्मीद की जा सकती है। टीम की ओर से रियान पराग ने सबसे ज्यादा 409 रन बनाएं हैं, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं, बॉलिंग में युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 13 विकेट झटके हैं।

अगर दिल्ली की बात की जाए तो कप्तान ऋषभ पंत टीम के टॉप स्कोरर हैं, जिन्होंने 398 रन बनाए हैं। और, मुकेश कुमार 13 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स के टॉप विकेट टेकर हैं।

DC vs RR की पिच रिपोर्ट

Arun Jaitley Stadium
Arun Jaitley Stadium

अरूण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी किफायती है। यहां एक हाइस्कोरिंग चेज देखने को मिल सकता है। वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। इस पिच पर अबतक 87 मैच हुए हैं, जिसमें 40 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती हैं। तो वहीं 46 मैचों में चेज करने वाली टीम को फायदा मिला है और एक मैच बेनतीजा रहा। अगर वेदर कंडिशन की बात करें तो यहां दिन भर तेज धूप रहेगी और बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है।

DC vs RR हेड टू हेड रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक 28 मुक़ाबले खेले गए हैं, जिसमें 13 में दिल्ली तो 15 में राजस्थान ने बाजी मारी है। वहीं IPL 2024 में दोनों के बीच हुए पिछले मुकाबले में राजस्थान ने दिल्ली को सवाई मान सिंह स्टेडियम में 12 रनों से हरा दिया था।

कुल मैच28
DC जीती13
RR जीती15

DC की संभावित प्लेयिंग 11

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश यादव।

RR की संभावित प्लेयिंग 11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा।

ड्रीम11 टीम की फेंटेसी टीम

यहां ड्रीम-11 के लिए दाे फेंटेसी टीमें दी गईं हैं। इसके आधार पर आप आज के मैच के लिए विचार कर सकते हैं:

ड्रीम11 के लिए टीम 1

DC vs RR Dream 11
DC vs RR Dream 11

ड्रीम11 के लिए टीम 2

DC vs RR Dream 11
DC vs RR Dream 11

यहां दी गईं टीमें अनुमान के आधार पर बनाए गए हैं, कृपया अपनी तरफ से इसे जाँच लें। आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच आज शाम 7.30 बजे से दिल्ली कपिटल्स के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे आप जियो सिनेमा ऐप या टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026