---Advertisement---

IPL 2024 KKR vs SRH Final: Shreyas Iyer के टॉस करने का गज़ब अंदाज़ देख हो जाएंगे हैरान

IPL 2024 KKR vs SRH Final: इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराईज़र्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 26, 2024 8:38 अपराह्न

IPL 2024 KKR vs SRH Final
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 KKR vs SRH Final: इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराईज़र्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मुक़ाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिन्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। हालांकि टॉस हारने के बाद भी इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश दिखे। उन्होने टॉस को भी काफी अलग अंदाज में उछाला था।

श्रेयस ने अलग अंदाज में उछाला टॉस

IPL 2024 KKR vs SRH Final: कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को जब टॉस करने को मिला तो उन्होंने कॉइन की तरफ बिना देखें ही घूमकर सिक्के को उछाला, जो काफी अलग अंदाज था। हालांकि अगर देखा जाए तो श्रेयस ने अलग अंदाज में टॉस उछालकर यह दिखाने की कोशिश की कि वह इस दौरान कोई चीटिंग नहीं कर रहे हैं। क्योंकि, इससे पहले MI और RCB के बीच मैच में फाफ डु प्लेसिस ने टॉस में चीटिंग का आरोप लगाया था। और, यह बात उन्होंने पैट कमिन्स को बताई थी तब काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। श्रेयस ऐसा करके इस कॉन्ट्रोवर्सी से बच गए।

टॉस हारने के बाद भी खुश दिखे श्रेयस

आपको बता दें, श्रेयस अय्यर भले ही टॉस हार गए लेकिन वह इसके बावजूद खुश थे। लेकिन, जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह टॉस जितने के बाद भी बॉलिंग ही लेने वाले थे, इसीलिए वह खुश हैं। क्योंकि वह चाहते थे कि बॉलिंग लेकर पहले वह इस लाल मिट्टी की पिच को समझ सकें।

बताते चलें, इस सीजन में इस फाइनल से पहले दोनों टीमों के बीच दो मुक़ाबले हुए हैं। दोनों में कोलकाता नाईट राइडर्स को ही जीत नसीब हुई है। क्वालीफ़ायर-1 में दोनों के बीच काफी जबरदस्त मुक़ाबला देखने को मिला था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026