---Advertisement---

IPL 2024 PBKS vs RCB: आज हारने वाली टीम हो जाएगी प्लेऑफ से बाहर; जानें पिच रिपोर्ट, आँकड़े और ड्रिम-11 की संभावित टीमें

IPL 2024 PBKS vs RCB: आज का मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि आज का मैच हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 9, 2024 1:23 अपराह्न

IPL 2024 PBKS vs RCB
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 PBKS vs RCB: IPL 2024 का 58वां मैच आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा। मैच पंजाब किंग्स के होमग्राउंड धर्मशाला के हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। आज का मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि आज का मैच हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इससे पहले इसी सीजन में दोनों के बीच हुए मुकाबले में बेंगलुरू ने पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया था।

आज जीतकर दोनों टीमें रखना चाहेंगी अपने प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

IPL 2024 Points Table
IPL 2024 Points Table

आपको बता दें, PBKS और RCB दोनों हीं टीमें आज इस सीजन का अपना 12वां मैच खेलेंगी। इससे पहले दोनों टीमें 11 मैचों में 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें और 8वें नंबर पर हैं। आज का मैच जीतने वाली टीम के पास प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रह सकतीं है। लेकिन, हारने वाली टीम इस रेस से बाहर हो जाएगी। इसलिए आज के जबरदस्त मैच में एक शानदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

PBKS vs RCB हेड टू हेड रिपोर्ट

PBKS vs RCB के बीच अबतक 32 मुकाबले हुए हैं जिसमें पंजाब RCB पर भारी रही है। हालांकि पिछले 2 साल से पंजाब को बेंगलोर के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई है। वहीं, धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच अबतक सिर्फ एक हीं मैच 2011 में हुआ था। जिसमें पंजाब को 111 रन से जीत मिली थी।

कुल मैच32
PBKS जीती17
RCB जीती15

IPL 2024 PBKS vs RCB की पिच रिपोर्ट

HPCA Cricket Ground, Dharamshala
HPCA Cricket Ground, Dharamshala

धर्मशाला का हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिशन में इस सीजन का यह दूसरा मैच है। यह ग्राउंड पंजाब किंग्स का दूसरा घर माना जाता है। यहां पिछले मुकाबले में CSK ने PBKS को 28 रन से हरा दिया था। पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

PBKS की संभावित प्लेयिंग 11

जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

RCB की संभावित प्लेयिंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, विजयकुमार वैसाख, मोहम्मद सिराज।

ड्रीम11 टीम की फेंटेसी टीम

यहां ड्रीम-11 के लिए दाे फेंटेसी टीमें दी गईं हैं। इसके आधार पर आप आज के मैच के लिए विचार कर सकते हैं:

ड्रीम11 के लिए टीम 1

PBKS vs RCB Dream 11
PBKS vs RCB Dream 11

ड्रीम11 के लिए टीम 2

PBKS vs RCB Dream 11
PBKS vs RCB Dream 11

यहां दी गईं टीमें अनुमान के आधार पर बनाए गए हैं, कृपया अपनी तरफ से इसे जाँच लें। आपको बता दें, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच मैच आज शाम 7.30 बजे से पंजाब किंग्स के होमग्राउंड धर्मशाला के हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे आप जियो सिनेमा ऐप या टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026