---Advertisement---

Jr NTR ने पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु फिल्म अभिनेता NTR रामाराव की उनकी 101वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, जानें डिटेल

Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु फिल्म अभिनेता नंदमुरी तारक रामाराव एनटीआर को उनकी 101वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2024 10:57 पूर्वाह्न

Jr NTR
Follow Us
---Advertisement---

Jr NTR: साउथ के सुपरस्टार अभिनेता जूनियर एनटीआर और कल्याणराम नंदमुरी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु फिल्म अभिनेता नंदमुरी तारक रामाराव को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए एनटीआर घाट पहुंचे। बता दें कि दोनों ने एनटीआर घाट स्थित उनकी समाधि पर जाकर फूल अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि नंदमुरी तारक रामाराव तेलगु फिल्म के सुपरस्टार रह चुके है इसके अलावा वह आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके है।

हर साल की तरह इस बार भी पहुंचे जूनियर एनटीआर

हर साल की तरह इस बार भी सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपने भाई के साथ एनटीआर घाट पहुंचे और एनटीआर रामाराव फूल अर्पित किए।

भारी संख्या में जूनियर एनटीआर के फैंस भी यहां मौजूद थे। जूनियर एनटीआर ने ब्लैंक पेट और व्हाइट शर्ट पैहनी थी। वहीं कल्याणराम नंदमुरी ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए।

कौन थे नंदमुरी तारक रामाराव?

जानकारी के मुताबिक 28 मई, 1923 को वर्तमान आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गाँव निम्माकुरु में एनटी रामाराव का जन्म हुआ था। उन्होंने 1949 में तेलुगु फिल्म में मन देशम से डेब्यू किया था। खबरों के अनुसार उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में भी काम किया और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। एनटीआर को 1969 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

कैसा था उनका राजनीतिक करियर

अभिनेता ने 1982 में एक साहसिक कदम उठाया जब उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा और आंध्र प्रदेश में एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की स्थापना की। टीडीपी के गठन के एक साल बाद, एनटीआर ने अपनी पार्टी को राज्य चुनावों में भारी जीत दिलाई। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जानकारी के मुताबिक वह 7 साल तक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026