---Advertisement---

K Chandrashekhar Rao : बीआरएस अध्यक्ष केसीआर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर कर रहें है इलाज

K Chandrashekhar Rao: बीआरएस अध्यक्ष केसीआर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर कर रहें है इलाज, जानें क्या है पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 8, 2023 10:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

K Chandrashekhar Rao : तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव का गुरुवार रात काफी ज्यादा तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें यहां के एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा था और मिली जानकारी के अनुसार गिरने से उनके फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है।

अस्पताल में भर्ती हुए केसीआर

सूत्रों की तरफ से कहा जा रहा है कि डॉक्टर बीआरएस अध्यक्ष की स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं, जिनकी उम्र 69 वर्ष है और इसके लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को गुरुवार रात सिद्दीपेट जिले के एर्रावल्ली गांव में अपने फार्महाउस पर फिसलने और गिरने के बाद कूल्हे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया। उनकी बेटी एमएलसी के कविता ने कहा कि उन्हें कूल्हे की हड्डी में मामूली चोट लगी है और वह विशेषज्ञों की देखरेख में हैं।

KCR का हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ

केसीआर के परिवार के करीबी नेताओं ने कहा कि 69 वर्षीय केसीआर को शुक्रवार तड़के सिकंदराबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। “उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है, अन्यथा वह ठीक हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अगर सर्जरी की जरूरत पड़ी तो फैसला करेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के कांग्रेस से हारने के बाद केसीआर सप्ताहांत में अपने फार्महाउस में चले गए थे। उन्होंने राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया और वह आवास और कार्यालय खाली कर दिया। जहां वह पिछले नौ वर्षों से रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से केसीआर फार्महाउस पर पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026