---Advertisement---

Noida News: BCCI ने लिया बड़ा फैसला, अब नोएडा में ले सकेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट का आनंद, जुलाई में शुरु होगा यह जबरदस्त मुकाबला

Noida News: BCCI ने लिया बड़ा फैसला लेते हुए अफगानिस्तान को यह इजाज़त दी है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ अपना मैच नोएडा में खेल सकते हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 22, 2024 8:10 पूर्वाह्न

Rashid Khan
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: BCCI ने हाल हीं में एक बड़ा फैसला लेते हुए अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को तौफा दिया है। इसके तहत भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अफ़ग़ानिस्तान को भारत के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने की आज्ञा दे दी है। बता दें, अफ़ग़ानिस्तान इस दौरान 3 ODI और 3 T20I की मेजबानी दिल्ली के पास स्थित ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में करेगा।

Noida News: चार साल बाद खेले जाएंगे मुकाबले

अफगानिस्तान जहाँ अभी तालिबान शासन है, वह अपना मैच भारत में चार साल बाद कराने का फैसला लिया है। इससे पहले अफगानी क्रिकेट बोर्ड ने मार्च 2020 में भारत के मैदान पर अपना मैच होस्ट किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भारत में अफगानिस्तान को दो पिच अलॉट हुए हैं, जो कि कानपुर औऱ नोएडा में स्थित हैं। यह सीरीज 25 जुलाई और 6 अगस्त के बीच खेला जाएगा। इससे पहले बांग्लादेश की टीम 22 जुलाई को नई दिल्ली आएगी औऱ कुछ दिनों तक ट्रेनिंग सेशन ज्वाइन करेगी।

BCCI और ACB के बीच है एक ऑफिशियल मेमोरेंडम

बताते चलें, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2015 में एक मेमोरेंडम (MoU) साइन किया था, जिसके मुताबिक ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अफगानी टीम के होम ग्राउंड के रुप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद ACB ने अपनी टीम को यहाँ कई मैच खेलाए हैं। इससे पहले अफगानिस्तान के मैच देहरादून, लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में हो चुकें हैं।

अफगानी टीम का शेड्यूल

वनडे मैच (ODI)

25 जुलाईपहला वनडे
27 जुलाईदूसरा वनडे
30 जुलाईतीसरा वनडे

टी20 मैच (T20I)

1 अगस्तपहला टी20
4 अगस्तदूसरा टी20
6 अगस्ततीसरा टी20

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026