---Advertisement---

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू, नए साल को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; जानें पूरी डिटेल

Noida News नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू, नए साल को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 31, 2023 3:46 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 31, 2023 6:10 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नए साल को ध्यान में रखते हुए गौतम बुद्ध नगर
पुलिए ने धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 5 से ज्यादा व्यक्ति एक साथ नही घूम सकेंगे। अगर 5 से ज्यादा व्यक्ति एक साथ नजर आते है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नमाज, पूजा अर्चना, जूलुस या अन्य प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं अगर ऐसा कोई करना चाहता है तो उसे पुलिस आयुक्त से अनुमति लेनी होगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नए साल को लेकर पूरे देश में उत्साह नजर आ रहा है। लोगों की सुरक्षा में कोई लापरवाही ना हो इसे ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस ने खास इंतजाम किए है। वहीं पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। निर्देशों के अनुसार सरकारी प्रतिष्ठानों के 1 किलोमीटर के अंदर ड्रोन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशों के अनुसार अगर अन्य इलाकों में ड्रोन का इस्तेमाल करने के लिए पुलिस अधीक्षक की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यह उत्सव नए साल की पूर्व संध्या पर शुरू होगा जो 1 जनवरी तक चलेगा।

नए साल पर सभी धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध

गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की संभावना है। इसलिए प्रशासन की तरफ से कुछ फैसले लिए गए है। नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के साथ-साथ विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन सहित कार्यक्रमों की भी योजना बनाई है। हालांकि पुलिस की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि अगर कोई भी कानून का उल्लंघन करता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।   

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026