---Advertisement---

New Parliament Session: नए संसद में प्रवेश से पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी बोले- भारत में आज एक नई चेतना की जागृति, महिला आरक्षण पर दिए पॉजिटिव संकेत

New Parliament Building: प्रधानमंत्री मोदी आज नए संसद भवन में सभी सांसदों के साथ प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि नई संसद में सबसे पहले महिला आरक्षण बिल पर चर्चा की जा सकती है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 19, 2023 12:26 अपराह्न | Updated: सितम्बर 19, 2023 6:51 अपराह्न

New parliament
Follow Us
---Advertisement---

New Parliament Session: इन दिनों दिल्ली में 5 दिवसीय संसद का विशेष सत्र चल रहा है। इस विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पुरानी संसद में ही चली थी। जिसमें प्रधानमंत्री ने संसदीय कार्यकाल के 75 वर्ष के इतिहास को याद करते हुए सदन को संबोधित किया था। पहले से तय प्लान के अनुसार विशेष सत्र के दूसरे दिन यानि कि आज प्रधानमंत्री नए संसद भवन में सभी सासंदों के साथ प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने हाथ में संविधान को लेकर सबसे आगे व उनके पीछे-पीछे सभी सांसद नई संसद में प्रवेश करेंगे। और उसके बाद लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

पीएम बोले- पूरे भारत में आज एक नई चेतना के साथ दिख रही जागृति

पीएम मोदी ने आज सदन को संबोधित करते हुए कहा है कि मैंने लाल किले से कहा था – यही समय है, सही समय है। अगर हम एक के बाद एक घटनाओं को देखें, तो उनमें से हर एक इस बात की गवाही देती है कि आज भारत एक नई चेतना के साथ जागृत हुआ है। भारत एक नई ऊर्जा से भर गया है। यही चेतना और ऊर्जा करोड़ों लोगों के सपनों को संकल्प में बदल सकती है और उन संकल्पों को हकीकत में बदल सकती है।

देश तीसरी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर अग्रसर

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा है कि मेरा विश्वास है कि आज देश सही दिशा में चल चुका है। इस दिशा में हम अपनी गति जितना बढ़ाएंगे हमें उतनी ही जल्दी अपने लक्ष्यों में सफलता हांसिल होगी। आज पूरी दुनिया इस बात को लेकर आश्वश्त है कि भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

2047 तक देश को विकसित बनाने का लिया जाएगा संकल्प

बता दें कि आज का पूरा कार्यक्रम सुबह 9:30 से शुरू हुआ था, सबसे पहले संसद भवन के सेंट्रल हॉल में फोटो सेशन किया गया था। जिसके बाद से 11 बजे से सेट्रल भवन में संसद का विशेष कार्यक्रम शुरु हो गया। जिसमें भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान में सेंट्रल हॉल में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने का मौका दिया जाएगा।

संविधान हाथ में लेकर चलेंगे पीएम मोदी

उसके बाद देश के प्रधानमंत्री मोदी सभी पक्ष और विपक्ष के सांसदों के साथ संविधान को हाथ मे लेकर नए संसद भवन नें पेश करेंगे। बता दें जिसके बाद लगभग 1:15 पर नए संसद भवन में लोकसभा की कार्रवाई शुरू की जाएगी और उसके बाद 2:15 पर राज्यसभा की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि आज सरकार महिला आरक्षण बिल पर सबसे पहले चर्चा कर सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026

Sambhal News

मार्च 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 12, 2026

Rahul Gandhi

मार्च 12, 2026

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

मार्च 12, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026