Rain Alert 21 August 2026: भारी बारिश के साथ तूफानी हवाओं और भूस्खलन से चौतरफा आफत, इन 27 राज्यों में दिखेगा प्रकृति का तांडव

Rain Alert 21 August 2026: आखिर किन शहरों के लिए बारिश का खतरा बताया गया है आइए जानते हैं कहां आंधी दिखेगा तो कहां भूस्खलन और तबाही का मंजर देखने को मिल सकता है। जानिए आपके यहां क्या है स्थिति।

Rain Alert 21 August 2026

Photo Credit- Google Rain Alert 21 August 2026

Rain Alert 21 August 2026: बदलते मौसम के साथ मूसलाधार बारिश का दौर लगातार देश के अलग-अलग शहरों में जारी है। ऐसे में आईएमडी की तरफ से कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहीं आप भी बाहर बिना छाते के निकल रहे हैं और छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको यह जान लेना जरूरी है कि आखिर किन शहरों में खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक क्या है बारिश की स्थिति।

27 राज्यों में आईएमडी का क्या है खतरा

आईएमडी की तरफ से अगर रेन अलर्ट 21 अगस्त 2026 की बात करें तो 27 राज्यों में खतरा बताया गया है जहां उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और तेलंगाना में बारिश के साथ-साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली के किन इलाकों में है Rain Alert 21 August 2026 का खतरा

दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो आईएमडी की माने तो आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं और तेज हवाएं चलने वाली है। नोएडा में गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है तो गुरुग्राम में भी बारिश का खतरा बताया गया है। गाजियाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में क्या होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो वाराणसी से लेकर झांसी, कानपुर तक मौसम काफी सुहाना नजर आने वाला है लेकिन बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। बिहार में रेन अलर्ट 21 अगस्त 2026 की बात करें तो पटना में बादल छाए रहेंगे और गया से लेकर भागलपुर, समस्तीपुर मुजफ्फरपुर सहित ज्यादातर जिलों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलने वाली है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। झारखंड में भी तेज आंधी के साथ-साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की जानें स्थिति

उत्तराखंड में देहरादून से लेकर नैनीताल हरिद्वार तक भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित रहने की संभावना जताई गई है। तेज बारिश की वजह से पर्यटकों को लैंडस्लाइड का भी खतरा बताया गया है। हिमाचल प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो शिमला से लेकर कांगड़ा, मंडी और चंबा में भारी बारिश और अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश और भूस्खलन का जोखिम भरा रह सकता है।

इन शहरों में आएगा तापमान में गिरावट

इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन आंधी के साथ बारिश दिखने से मौसम सुहाना हो सकता है।

Exit mobile version