---Advertisement---

Rain Alert 8 August 2026: आंधी-तूफान के साथ तबाही की बारिश का दिखेगा तांडव, IMD ने इन शहरों के लिए बताया ‘सबसे खतरनाक दिन’

Rain Alert 8 August 2026: 16 राज्यों में आफत भरी बारिश होने की संभावना, कहां के लिए क्या अलर्ट जारी किया गया है और इसके साथ ही किन शहरों के लिए खतरे की आशंका है। जानते हैं डराने वाली चेतावनी में आपके शहर की क्या स्थिति रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2026 6:02 अपराह्न

Rain Alert 8 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 8 August 2026: मानसून अपने उग्र अवतार पर देश के कई शहरों में है और ऐसे में बारिश की वजह से काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस सबके बीच आईएमडी की तरफ से 8 अगस्त 2026 में क्या खास जानकारी दी गई है और किन शहरों के लिए सतर्कता बरतने को कहा गया है। आइए जानते हैं आखिर आपके शहर में बारिश की क्या स्थिति रहने वाली है और कहां मुसीबतें कम नहीं होने वाली है। उमस भरी गर्मी से कहां राहत मिलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार दिल्ली तक मौसम का हाल जानते हैं। मौसम विभाग ने 8 अगस्त को चुनौती पूर्ण दिन बताया है।

दिल्ली के लिए डराने वाला मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद सहित दिल्ली में पूरे दिन बारिश का माहौल बना रहेगा। धूप निकलने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। बादल की वजह से अंधेरा छाया रहेगा। मूसलाधार बारिश की संभावना बताई गई है। इसके साथ ही हरियाणा में खतरनाक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में बारिश का कहां है खतरा

उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो तो आईएमडी की रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजियाबाद से लेकर नोएडा कानपुर प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट बताया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और मानसून पूरी तरह से सक्रिय बताया जा रहा है।

बिहार में क्या है मौसम का हाल

बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो मुजफ्फरपुर से लेकर पटना, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, समस्तीपुर सहित पटना में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। ऐसे में राज्य के लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है

Rain Alert 8 August 2026 में इन शहरों में होगी आफत की बारिश

इसके अलावा राजस्थान से लेकर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल में भी भारी बारिश का पीला और ऑरेंज अलर्ट जारी है। दरअसल मौसम विभाग की तरफ से जिन 16 राज्यों के लिए बारिश आने की चेतावनी जारी की गई है उसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल का नाम शामिल है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 5, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026