---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत; जानें पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान में बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 8, 2024 11:45 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस उम्मीदवार रूपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह को 12000 से अधिक वोटों से हराया। नवंबर 2023 में जब राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए तो विधानसभा की कुल 200 सीटों में से 199 सीटों पर ही चुनाव हो पाए थे। श्रीगंगानगर की एक सीट करणपुर पर चुनाव हो ही नहीं पाया, कयोंकि यहां से कांग्रेस के विधायक और 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रहे गुरमीत सिंह कुन्नर का अचानक से निधन हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर रूपिंदर सिंह कुन्नर को बधाई दी। इस जीत को अपने पिता और विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के सार्वजनिक सेवा कार्यों को समर्पित किया। अशोक गहलोत ने कहा कि करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को हरा दिया है। चुनाव के दौरान अपने उम्मीदवार को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है। कांग्रेस ने भी भाजपा के कदम पर चुनाव आयोग में विरोध दर्ज कराया था।

क्या है पूरा मामला

राजस्थान के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने के पहले ही सरकार में मंत्री बनने वाले सुरेंद्र पाल सिंह को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह के हाथों बड़ी हार मिली है माना जा रहा है कि इसके बाद सुरेंद्र पाल सिंह का मंत्री पद भी खतरे में आ गया है। गौरतलब यह बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव था। और बीजेपी को इसमे करारी हार का सामना करना पड़ा है। आपको बताते चले कि इसी साल लोकसभा के चुनाव भी होने है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026