---Advertisement---

Rajasthan paper leak incident: अभ्यर्थियों से वसूले 400 करोड़, व्यवस्था में पेपर फिर क्यों होते हैं लीक- बेरोजगार आक्रोश में

Rajasthan paper leak incident: चुनावी वर्ष में राजस्थान शिक्षक भर्ती पेपर लीक का विषय विपक्षी भाजपा ने दोनों हाथों से लपक लिया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश की 28 भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से बेरोजगारों युवाओं से लगभग 400 करोड़ रुपए अर्जित किए हैं।  इसके पश्चात भी राज्य सरकार ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 12, 2023 6:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan paper leak incident: चुनावी वर्ष में राजस्थान शिक्षक भर्ती पेपर लीक का विषय विपक्षी भाजपा ने दोनों हाथों से लपक लिया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश की 28 भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से बेरोजगारों युवाओं से लगभग 400 करोड़ रुपए अर्जित किए हैं।  इसके पश्चात भी राज्य सरकार की परीक्षा भर्ती  व्यवस्था में  कहीं न कहीं भ्र्ष्टाचारी तंत्र लीकेज खोज ही लेता है। इस बार एक बार पुनः राजस्थान की कांग्रेस सरकार शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने में विपक्षी भाजपा और युवा बेरोजगारों के क्रोध के निशाने पर आ गई है। लगभग 1.3 करोड़ युवा बेरोजगारों का भविष्य एक लंबी प्रतीक्षा के पश्चात पुनः अँधेरे में खड़ा हो गया है।  अशोक गेहलौत की दोनों भर्ती एजेंसियां अपने सुरक्षित संचालन के उत्तरदायित्व में असफल हो गईं हैं।

ये भी पढें: मकर संक्रांति पश्चात Sachin Pilot करेंगे बड़ी उठापटक,Gehlot का बढ़ाएंगे संकट

बेरोजगार युवा एकीकृत महासंघ आक्रोश में

प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाने वाले संगठन बेरोजगार युवा एकीकृत महासंघ ने कांग्रेस सरकार की भ्र्ष्ट व्यवस्था से त्रस्त होकर आक्रोशित हो गया है पिछले लंबे समय से अधिकांश भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे हैं।  वर्तमान में ही सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।  बेरोजगार महासंघ इस परीक्षा को पूर्णतः निरस्त करने की मांग कर रह रहा है। उनकी मांग है इस पेपर लीक  की सीबीआई जाँच के साथ साथ उत्तरदायी भ्र्ष्टाचारियों की संपत्ति जब्त की जाए, उनके घरों पर बुलडोजर चलवा दिए जाएं।

जानें कब कब होते रहें हैं पेपर लीक

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018- 11 मार्च को पेपर लीक हो गया और 17 मार्च को परीक्षा निरस्त कर दी गई।

लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2018 –  29 दिसंबर 2019 को आयोजित  हुई  और पेपर लीक होने के चलते निरस्त कर दी गई।

रीट लेवल 2 परीक्षा 2021 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड -26 सितंबर को आयोजित की गई थी यह पर्चा भी लीक हो गया और करीब 4 माह पश्चात परीक्षा निरस्त कर दी।  बिजली विभाग टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा 2022 ऑनलाइन आयोजित  हुई थी इसमें 6 केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी

राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022- 14 मई 2022 को आयोजित हुई। द्वितीय पारी का पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त हुई।

ये भी पढें: Gehlot-Pilot Tussle: Sachin Pilot भरेंगे कांग्रेस के गढ़ शेखावटी से हुंकार, CM Gehlot पर करेंगे अप्रत्यक्ष प्रहार- 18 जनवरी को होगी किसान जनसभा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026