---Advertisement---

US में अपनी प्रेमिका को छोड़ आए Ratan Tata ने क्यों नहीं की शादी? इस एक्ट्रेस के साथ भी लव अफेयर्स के रहे चर्चे

रतन टाटा आज भले ही इस दुनिया से चले गए हैं लेकिन उनकी शादी और उनका प्यार हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि अपने प्यार का साथ न मिलने के बाद उन्होंने जिंदगी भर शादी नहीं की।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 10, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Ratan Tata
Follow Us
---Advertisement---

Ratan Tata: टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) की मौत से दुनिया भर में शोक की लहर है। निश्चित तौर पर देश की भलाई और दूसरों के बारे में पहले सोने वाले रतन टाटा की मौत एक क्षति से कम नहीं है और 9 अक्टूबर का दिन लोग हमेशा के लिए याद रखेंगे। दुनिया के मशहूर उद्योगपति की लिस्ट में शुमार रतन आज भले ही इस दुनिया से चले गए हो लेकिन उनके किए काम और उनकी दरियादिली हमेशा याद की जाएगी। दूसरों के बारे में सोचने वाले रतन टाटा ने कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में नहीं सोचा अगर सोचा होता तो आज वह शादीशुदा होते। ऐसा नहीं है कि रतन टाटा की जिंदगी में प्यार ने दस्तक नहीं दी लेकिन वह प्यार मुकम्मल नहीं हो सका और अपनी प्रेमिका को उन्हें अमेरिका में छोड़ना पड़ा।

क्यों अधूरी रह गई Ratan Tata की लव स्टोरी

रिपोर्ट के मुताबिक कहा जाता है कि 1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान उनकी दादी की तबीयत भारत में ज्यादा खराब हो गई। इस दौरान वह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में थे जहां उनकी प्रेमिका भी थी। दादी की तबीयत खराब होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे और अपनी दादी की देखभाल करने लगे। इस दौरान उनकी प्रेमिका को फैमिली की तरफ से भारत आने के लिए मना कर दिया था जिसकी वजह से उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई। कहा जाता है कि रतन टाटा की बहुत जल्द शादी होने वाली थी और वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए काफी सीरियस है।

इस एक्ट्रेस संग बढ़ी Ratan Tata की नजदीकियां

लॉस एंजेलिस में रतन टाटा को प्यार नहीं मिला लेकिन जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दी। रिपोर्ट के मुताबिक रतन टाटा की नजदीकी एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल से भी बढ़ी थी और एक इंटरव्यू में रतन टाटा की तारीफ की। दोनों के बीच लव अफेयर्स को लेकर किसी भी तरफ से कोई बात नहीं कही गई और उनका रिश्ता क्यों खत्म हुआ इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

Ratan Tata की मौत पर टूटा Simi Garewal का दिल

रतन टाटा की मौत पर सिमी ग्रेवाल ने एक पोस्ट कर लिखा, “वो कहते हैं कि तुम चले गए… तुम्हारा चले जाना, सहन करना बहुत कठिन है…बहुत कठिन.. अलविदा मेरे दोस्त।”

प्यार को लेकर Ratan Tata ने कहीं थी ये बात

एक इंटरव्यू में खुद रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में प्यार के बारे में बात करते हुए बताया था कि अगर आप यह कहेंगे कि मैं कभी प्यार नहीं किया था तो मैं आपको बता दूं कि मैं चार बार शादी करने के लिए भी काफी सीरियस था। लेकिन किसी न किसी डर से मैं पीछे हट जाता था। अमेरिका के बारे में बात करें तो वहां से मैं वापस आ गया और इसलिए मेरी शादी नहीं हो पाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 20, 2026

Punjab News

अक्टूबर 20, 2026

Punjab News

अक्टूबर 20, 2026

Rashifal 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 20, 2026