---Advertisement---

“मैंने अपने चैनल से…; India Got Latent Show विवाद के बीच Samay Raina के ट्वीट ने मचाया तहलका; जानें पूरी डिटेल

Samay Raina: India Got Latent Show होस्ट और निर्माता समय रैना ने जारी विवाद के बीच अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 12, 2025 10:54 अपराह्न

Samay Raina
Follow Us
---Advertisement---

Samay Raina: देश का सबसे चर्चित और विवादित India Got Latent Show को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मालूम हो कि इस शो में रणवीर अलाहबादिया, अपूर्वा मखीजा और समय रैना ने अभद्र भाषा का उपयोग किया था। जिसके बाद से इस शो के खिलाफ पूरे देश में विवाद मचा हुआ है। हालांकि बढ़ते विवाद के बीच मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर Ranveer Allahabadia ने अपने बयानों को लेकर माफी मांग ली है। इसी बीच अब शो के होस्ट और निर्माता Samay Raina के एक ट्वीट में तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया।

Samay Raina के ट्वीट से मचा तहलका

जारी विवाद के बीच Samay Raina ने एक ट्वीट कर बेहद अहम जानकारी प्रदान की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं।

https://twitter.com/ReheSamay/status/1889681505888190614

मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद”।

India Got Latent Show बैन करने की मांग तेज

आपको बता दें कि India Got Latent Show को अब बैन करने की मांग तेज हो गई है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अमित शाह को लिखे लेटर में कहा, ‘Samay Raina के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट, जिसके जज रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी संग अन्य हैं, इसमें प्रमोट किए गए असभ्य और अश्लील कंटेंट की ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन निंदा करता है, साथ ही उन्होंने इस शो को बंद करने का मांग की है।

क्या था पूरा विवाद

बता दें कि शो के दौरान मशहूर पॉडकास्टर Ranveer Allahabadia पेरेंट्स और उनकी सेक्स लाइफ को लेकर जोक मारा था। जिसके बाद से ही पूरा मामला गरमा गया। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने उस शो में मौजूद सभी जजों को नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि इस लेकर विवाद और गरमाता जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026