---Advertisement---

Saurabh Netravalkar का डबल रोल, क्रिकेट मैच के बाद करतें हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम, जानें ICC T20 World Cup 2024 में उनका प्रदर्शन

Saurabh Netravalkar प्रोफेशनल क्रिकेट के अलावा एक मल्टीनेशनल कंपनी में सोफटवेयर इंजीनियर हैं और वहाँ अभी भी कार्यरत हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 14, 2024 2:57 अपराह्न

Saurabh Netravalkar
Follow Us
---Advertisement---

Saurabh Netravalkar: IND vs USA मैच में एक भारतीय गेदबाज ने पावरप्ले के दौरान हीं पहले Virat Kohli औऱ बाद में Rohit Sharma को आउट कर भारत को बिल्कुल बैकफुट ला दिया था। आप चौंक गए होंगे कि भारतीय बॉलर ने ऐसा क्यूँ किया। तो बता दें, अमेरिकी स्क्लाड में 8 खिलाड़ी भारतीय़ हैं। जिन्हें भारत में मौका नहीं मिलने के काऱण वह विदेशी टीम में खेलने लगे। इसी में एक नाम है Saurabh Netravalkar।

यह वही खिलाड़ी है, जिन्होंने पाकिस्तान को हराने में और भारत के भी सबसे महत्वपूर्ण विकेट लेने में कामयाब रहे। इसके बाद खिलाड़ी की चर्चा खतरनाक गेंदबाजों में होने लगी है। हालांकि आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि जहाँ सभी खिलाड़ी मैच खेलने के बाद आराम करतें हैं, वहीं सौरभ अपनी दूसरी ड्यूटी शुरु करतें हैं।

मैच के बाद करतें हैं अपनी दूसरी ड्यूटी

सोरभ नेत्रवालकर के बारे में एक चीज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है कि वह क्रिकेट मैच खेलने के बाद दूसरी ड्यूटी भी करतें हैं और यह दावा खुद उनकी बहन ने किया है। दरअसल, सौरभ प्रोफेशनल क्रिकेट के अलावा एक अमेरिकन कंपनी ओरेकल में सोफटवेयर इंजीनियर हैं और वहाँ अभी भी काम करतें हैं। हाल हीं में उनकी बहन ‘निधि’ ने दावा किया है कि वह जहाँ भी मैच खेलने जातें हैं अपने साथ लैपटॉप लेकर जातें हैं और मैच खेलने के बाद होटल से हीं काम करते हैं।

कैसा रहा है सोफ्टवेयर इजीनियर का ICC T20 WC 2024 में अबतक का सफर?

Saurabh Netravalkar अब USA टीम के एक पहचान बन चुकें हैं और उनका ICC T20 WC 2024 में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अबतक खेले गए तीन मुकाबलों में 5 विकेट लिए हैं, जिसमें बड़े-बड़े धुरंधरों का नाम शामिल है। नेत्रवालकर ने अपनी गेंदबाजी के बदौलत पाकिस्तान को सुपर ओवर में 18 रनों को बचाकर हरा दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026