---Advertisement---

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, इन्हें मिल सकता है मौका

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कई नए मंत्रियों की एंट्री मोदी कैबिनेट में हो सकती है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 4, 2023 10:37 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 4, 2023 2:09 अपराह्न

Modi Cabinet Reshuffle
Follow Us
---Advertisement---

Modi Cabinet Reshuffle: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले BJP एक्शन में आ गई है। पार्टी से लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी है। जिसकी सूची कभी भी जारी हो सकती है। कई नए चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है, जबकि कइयों को छुट्टी देकर पार्टी के काम में लगाया जा सकता है। इससे पहले 2021 में मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ था। उस समय 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। अब एक बार फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल होने जा रहा है।

मंत्रिमंडल में दिखेगा महाराष्ट्र इफेक्ट

अब मोदी मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलती है या कौन आउट होता है ? ये तो समय ही बताएगा। लेकिन, इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा महाराष्ट्र को लेकर है, जहां बीते दिनों एक बड़ा उलटफेर हुआ है। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र के कई नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में CM पद की कुर्बानी देने वाले देवेंद्र फडणवीस को BJP इनाम दे सकती है। उन्हें मोदी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

कैबिनेट में शिव सेना-NCP की हो सकती है एंट्री

केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल में अब शिव सेना और NCP (Nationalist Congress Party) की एंट्री भी हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र में हुए बड़े सियासी उलटफेर के चलते शिव सेना और NCP गुट के नेताओं को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट से प्रताप राव जाधव और भावना गवली को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इसके अलावा अजित पवार खेमे से प्रफुल्ल पटेल को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026