---Advertisement---

Bharat on Google Map: गूगल मैप में भी देश का नाम अब ‘भारत’, सर्च करने पर दिखाई दे रहा Bharat के साथ तिरंगा

देश का नाम 'इंडिया' के बजाय 'भारत करने की मांग को आईटी कंपनी भी समर्थन देने लगी है। अब Google ने भी अपने सर्च इंजन में परिवर्तन कर हिंदी और अंग्रेजी दोनों संस्करण में India के साथ ही 'भारत' दिखाना शुरु कर दिया है। इसके साथ ही Google Maps में राष्ट्रध्वज भी दिखाया जा रहा है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अक्टूबर 30, 2023 10:31 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bharat on Google Map: देश का नाम ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ करने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है। हाल ही में इस पर राजनीतिक विपक्षी दलों ने विरोध दर्ज कराया था। अब देश का नाम इंडिया से भारत किए जाने की मुहिम को अब Google ने भी मान्यता दे दी है। इसे जानने से पहले इस पर उपजे विवाद को जानिए। दरअसल, केन्द्र सरकार द्वारा इस मामले में साफ तौर पर सीधे संकेत दिए जा चुकी हैं। इसे लेकर काफी सियासत भी हुई है। इसके बाद भी सरकार अपने फैसले पर कायम है। जानकारी हो कि सितंबर महीने में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेजिडेंट ऑफ Bharat लिखा निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी सोशल मीडिया पर रिपब्लिक ऑफ भारत लिखते हुए कहा था कि देश का इंग्लिश नाम क्यों होना चाहिए? इसके बाद से ही विपक्षी दलों द्वारा मोदी सरकार को घेरने की कवायद शुरु है।

Google Maps में सर्च करने पर तिरंगे के साथ दिख रहा भारत

हालांकि, इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार से बातचीत करते हुए कहा था कि ”मैं भारत सरकार में मंत्री हूँ। इसमें कुछ नया नहीं है। जी-20 के लोगो में भारत और India दोनों लिखा है। ऐसे में वो भारत नाम पर आपत्ति क्यों जता रहे हैं? जब वो विदेश जाते हैं तो भारत की आलोचना करते हैं। जब वो भारत में रहते हैं तो भारत नाम पर आपत्ति जताते हैं।” गौरतलब है कि अनुराग ठाकुर का ये बयान ऐसे वक्त में आया, जब कई नेताओं ने राष्ट्रपति भवन में होने वाले भोज का निमंत्रण पत्र साझा किया था। इस निमंत्रण पत्र में भारत लिखे होने पर विपक्षी दलों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये संविधान के आर्टिकल-1 का उल्लंघन है। वहीं, इस सबके बीच बड़ी ख़बर यह है कि देश का नाम ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ हो इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म ही है, लेकिन गूगल मैप्स (Google Maps) ने नए नाम को जरूर स्वीकार कर भारतवासी को नई सौगात दी है। इसे देखने के लिए Google Maps के सर्च बॉक्स में जाकर भारत (Bharat) टाइप करना होगा, आपको ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ लिखा हुआ दिखेगा। साथ ही, भारत के साथ तिरंगा झंडा नजर आएगा। मालूम हो कि अब तक केन्द्र सरकार के द्वारा आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया गया है।

NCERT किताबों में इंडिया की जगह लिखा जाएगा भारत

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) अपने सिलेबस में नई शिक्षा नीति के तहत बदलाव करने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके ऑफिसियल जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि शिक्षा नीति में बदलाव को लेकर 19 सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने ही देश का नाम India के बजाय भारत लिखने की सिफारिश की है। साथ ही, पाठ्यक्रम से प्राचीन इतिहास को हटाकर क्लासिकल हिस्ट्री को और Hindu योद्धाओं की जीत की कहानियों का सुझाव दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026