---Advertisement---

Tripura Election 2023: त्रिपुरा पर कौन करेगा राज ?, राज्य में 60 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर आज यानी 16 फरवरी 2023 सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। त्रिपुरा में वोटिंग की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। बता दें कि, चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करने के लिए पुख्ता तैयारियां करी हैं। चुनाव आयोग ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 16, 2023 9:10 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 16, 2023 2:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर आज यानी 16 फरवरी 2023 सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। त्रिपुरा में वोटिंग की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। बता दें कि, चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करने के लिए पुख्ता तैयारियां करी हैं। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार त्रिपुरा में कुल 28.14 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। 2023 में चुनाव कराने वाला पहला राज्य त्रिपुरा है वहीं नागालैंड और मेघालय विधानसभाओं के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा।

पूर्व सीएम माणिक ने बीजेपी पर लगाए आरोप

1 बजे तक पूर्व विधानसभा चुनावों में 50.40 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसी के साथ सीपीएम नेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक ने आरोप लगाया है कि, बीजेपी की ओर से असामाजिक तत्व लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हालांकि लोग वोट डालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जहां मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है वह सड़कों को जाम कर रहे हैं और चुनाव आयोग से गुहार लगा रहे हैं कि अगर वोट नहीं डालने दिया गया तो वह दूसरों को वोट नहीं डालने देंगे इसकी सूचना हमने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी है।

पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से मतदान करने का किया आग्रह

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, हर वोट सुशासन, विकास की यात्रा को जारी रखने की दिशा में गिना जाएगा और एक समृद्ध, भ्रष्टाचार मुक्त त्रिपुरा के लिए निर्णायक साबित होगा। पीएम मोदी ने भी लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि, उन्होंने त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।’

गृह मंत्री अमित शाह ने भी की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से वोट डालने की अपील करते हुए कहा, ‘त्रिपुरा के हमारे बहनों और भाइयों से विकासोन्मुखी सरकार बनाने एवं शांति व प्रगति का जो दौर शुरू हो चुका है, उसे सुचारू रूप से जारी रखने के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं. घर से बाहर आएं और समृद्ध त्रिपुरा के लिए मतदान करें’

Also Read: नेता प्रतिपक्ष से जब CM Mann बोल गए- आप पूरे सत्र बैठे रहे, जानते…

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने डाला वोट

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया। बता दें कि, राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भाजपा के टिकट पर धनपुर से चुनाव लड़ रही हैं। माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह वाम-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा हैं।

Also Read: IND W vs WI W: केपटाउन में फिर लहरा भारतीय तिरंगा, महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंद कर हासिल की लगातार…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026