US Iran War: ‘होर्मुज स्ट्रेट’ पर प्रतिबंध लगाने से क्या नहीं मिलेगा दुनिया को तेल, अमेरिका को सबक सिखाने के लिए दुश्मन देश का खतरनाक दांव

US Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान की तरफ से बड़ा दावा किया गया है जो निश्चित तौर पर देश और दुनिया के लिए खतरे की घंटी है। आइए जानते हैं इसे लेकर क्या बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है देश जिसे अमेरिका को भी झटका लग सकता है।

US Iran War

Photo Credit- Google US Iran War

US Iran War: क्या मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से दुनिया भर में तेल मिलना बंद हो जाएगा। क्या इसका आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। दरअसल ईरान की तरफ से इस बात की घोषणा कर दी गई है कि आने वाले दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया जाएगा। दरअसल इस बारे में जानकारी देते हुए ईरान की तरफ से कहा गया कि यह अमेरिका के दावों को झूठ बताने और उन्हें सबक सिखाने के लिए है। इतना ही नहीं ईरान की तरफ से यह भी बताया गया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिलहाल बंद है। आइए जानते हैं इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट।

क्या है US Iran War के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर प्रतिबंध की वजह

ईरान इस समुद्री जलमार्ग में कुछ विशिष्ट वाणिज्यिक सैन्य जहाजों के प्रवेश पर रोक लगा सकता है या उनके आवागमन को कड़े नियमों के तहत ला सकता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक तेल परिवहन मार्गों में एक है जिसपर प्रतिबंध लगाने से अंतरराष्ट्रीय समुद्री जहाजों के लिए खतरा बढ़ जाता है। ईरानी अधिकारी रेजाई ने इस बारे में कहा है कि उनकी तरफ से रणनीति में बदलाव किया जा रहा है ताकि अमेरिका पर दबाव बनाया जा सके।ईरान का यह कदम वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत बनाना है।

क्या पड़ सकता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रतिबंध से दुनिया पर असर

जाहिर तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर प्रतिबंध लगाने से वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में उछाल और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस में जहाज के किराए और बीमा लागत में वृद्धि होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। यह न सिर्फ अमेरिका बल्कि वेस्ट देश के साथ-साथ एशियाई देश के लिए भी खतरे की घंटी है क्योंकि तेल के साथ-साथ गैस की सप्लाई पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही वैश्विक मुद्रास्फीति बढ़ने की भी संभावना बताई गई है।

क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है या बंद

ईरान की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कुछ जहाज ओमान के रास्ते से गुजरने के लिए अपना नेविगेशन सिस्टम बंद कर देते हैं लेकिन उन पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में आने वाले समय पर यूएस ईरान वार किस कम तरफ मोड़ लेता है और क्या वाकई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Exit mobile version