---Advertisement---

Diwali 2023: क्या Uttar Pradesh में दिवाली पर चलेंगे पटाखे? सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह मीटिंग त्योहार के समय में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में आयोजित की गई थी। इस दौरान CM Yogi ने दीपावली पर पटाखे के व्यवसाय को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि, ''पटाखों की दुकानें आबादी से दूर लगवाई जाएं। पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करने में अनावश्यक विलंब नहीं किया जाए।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 6, 2023 7:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2023: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही घरों के अंदर खुशी छा जाती है। सभी लोगों के लिए दीपावली जश्न और उत्साह का त्योहार है। इन दिनों हर घर में दीपावली की तैयारियों जोरों से चल रही है। बहरहाल, इस त्योहार का लोग बेसबरी से इंतजार कर रहें है। अक्सर, बच्चे व युवा अभी से पटाखों की खरीदारी कर रहे हैं। आलम यह है कि Diwali को लेकर पटाखों की दुकानें लगभग बाजारों में सज कर तैयार हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने पटाखे के व्यवसाय को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

त्योहारों के दौरान योगी सरकार का फैसला़

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह मीटिंग त्योहार के समय में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में आयोजित की गई थी। इस दौरान CM Yogi ने दीपावली पर पटाखे के व्यवसाय को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि, ”पटाखों की दुकानें आबादी से दूर लगवाई जाएं। पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करने में अनावश्यक विलंब नहीं किया जाए। जहां पर पटाखों की दुकानें लगवाई जाएं, वहां पर अग्निशामक यंत्र व इससे जुड़ी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मीटिंग में सीएम योगी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के मद्देनजर बिजली कटौती प्रदेश के शहरी हो ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक न की जाए। इसकी नियमित समीक्षा अधिकारियों द्वारा खुद की जाए।

त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को कहा कि 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार है। इस दिन हर सनातनी बाजार को आते हैं और खरीदारी निश्चित ही करते हैं। ऐसे में बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ेगी। इस दौरान अराजक तत्वों/शोहदों की सक्रियता, लूट-पाट की घटनाएं न हों, इसके लिए अलर्ट मूड में सक्रियता के साथ रहना है। साथ ही, प्रदेश के सीएम योगी ने फुट पेट्रोलिंग बढाने और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता से जांच ली जाने की बात अधिकारियों से कही है। मीटिंग में सीएम ने अधिकारियों को कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किये जाएंगे। उन्होंने इस बाबत संबंधित आधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों का आधार सत्यापन समय रहते करा लिया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026