---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रामनगर में हुआ भीषण हादसा, आग लगने से 15 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक; जानें पूरी खबर

Uttarakhand News: आपको बता दें कि उत्तराखंड के रामनगर में स्थित गिरिजा माता मंदिर के परिसर में भीषण आग लग गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 8, 2024 5:39 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रामनगर में स्थित गिरिजा माता मंदिर के परिसर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर दूर तक आग की लंबी लपटे देखी जा सकती थी। खबरों के मुताबिक आग लगने से 15 दुकानें जल के खाक हो गई। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नही चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गई। वहीं दमकल की गाड़िया आग बुझाने में जुट गई है।

15 से अधिक दुकाने जलकर हुई खाक

बता दें कि अचानक आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी की दूर -दूर तक इसकी लपटे उठ रही थी। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि महज एक चिंगारी से आग इतनी बड़ी हो गई कि 15 से अधिक दुकानें जल कर खाक हो गई। बता दें कि सभी दुकानें प्रसाद विक्रेता की थी। जानकारी के मुताबिक पहले एक दुकान में आग लगी फिर धीरे धीरे सभी दुकान आग की चपेट में आ गए।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

आग की लपटे इतनी तेज थी कि आस-पास अफरा-तरफी मच गई। हालांकि अभी तक कोई जान माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है कि आखिर आग लगने का कारण क्या है। अभी तक यह पता नही चल पाया है कि संपत्ति को कितना नुकसान हुआ है। वहीं दमकल की गाड़िया आग बुझाने में लगी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026