---Advertisement---

Vande Bharat Express : आज इन राज्यों को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Express : देश के अलग-अलग राज्यों को आज वंदे भारत ट्रेन की मिलेगी सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरि झंडी

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: सितम्बर 24, 2023 10:16 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Express : भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों को सुविधा देने के लिए वंदे भारत ट्रेन के रूटों को लगातार बढ़ाती जा रही है।

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी


आज यानी 24 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार वंदे भारत के रूटों में बढ़ोतरी करता जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री 9 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

इन राज्यों को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात


जानकारी के लिए बता दें कि वंदे भारत की 9 ट्रेन करीब 11 राज्यों से होकर गुजरेंगी। जिन में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, उड़ीसा, झारखंड और गुजरात राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के चेन्नई को दो-दो ट्रेनों की सौगात आज मिलने वाली है।

इन वंदे भारत ट्रेनों से पूरी मदुरै और तिरुपति जैसे धार्मिक स्थलों के बीच की दूरी कम हो जाएगी। यात्रियों का इन धार्मिक स्थान पर यात्रा करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। वंदे भारत के चलने से लोगों के समय की काफी ज्यादा बचत भी होगी, साथ ही देश के अलग-अलग राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वंदे भारत ट्रेन की मदद से लोगों की कनेक्टिविटी पहले से और भी ज्यादा बेहतर होगी। जो लोग तिरुपति के दर्शन करने के लिए जाते थे, उन्हें इस ट्रेन से काफी ज्यादा लाभ होगा। इसके साथ ही पुरी से राउरकेला की कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी। वहीं अहमदाबाद और जामनगर के टूरिस्ट सर्किट में भी पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा।


वंदे भारत ट्रेन चलने से दो राज्यों या फिर दो शहरों के बीच की दूरी कम होगी, यानी कि यात्रियों को यात्रा करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके साथ ही लोगों को यात्रा के नए अनुभव भी महसूस होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026