---Advertisement---

Vande Bharat Train: गजब! बिहार की राजधानी और गोरखपुर के बीच मिटेगी दूरी, 10 घंटों की जगह 5 घंटे में पहुंचाएगी ट्रेन! इन 6 स्टेशन से होकर गुजरेगी

Vande Bharat Train: बिहार और गोरखपुर के बीच की दूरी कम होने वाली है। खबरों की मानें को सबकुछ ठीक रहा तो वंदे भारत ट्रेन पटना से सीधे गोरखपुर तक के लिए चलेगी। इससे शुरु होते ही रुट का समय कम हो जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2025 3:05 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: बिहार वासियों को एक बार फिर से एक बेहद खास वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। खबरों की मानें तो पटना से सीधे यूपी के गोरखपुर जिले के लिए एक नई वंदे भारत ट्रेन अगले महीने मई से शुरु की जा सकती है। इस ट्रेन के रुट को हरी झंडी मिल गई है। पटना से गोरखपुर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन होते ही, दोनों जिलों के बीच की दूरी खत्म हो जाएगी। खबरों की मानें, तो पहले इस रुट पर जाने के लिए जो समय लगता था अब वो कम हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में ये समय घटकर 10 की जगह 5 होने वाला बताया गया है।

पटना से गोरखपुर चलने वाली Vande Bharat Train इन 6 स्टेशन से होकर गुजरेगी

Patna to Gorakhpur Vande Bharat Train के चलने से 397 किलोमीटर की दूरी कम होने वाली है। इस ट्रेन के रुट में गोपालगंज, खैरा, मशरक, थावे जंक्शन, कप्तानगंज जंक्शन और शीतलपुर जैसे 6 स्टेशन गुजरेंगे। वंदे भारत ट्रेन के संचालन से यहां पर रहने वाले लोगों को यकीनन फायदा होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभी पटना से 5 Vande Bharat Train का संचालन होता है। ये ट्रेन पटना से सीधे रांची, हावड़ा , लखनऊ, टाटानगर, न्यू जलपाईगुड़ी जैसे स्थानों के लिए दौड़ती हैं। वहीं, पटना से गोरखपुर के लिए कई ट्रेन चलती हैं। लेकिन ये 10 से 11 घंटे तक का समय ले लेती हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस रुट पर भी वंदे भारत ट्रेन मिलने से यात्रियों को सीधा फायदा होगा।

पूर्वाचंल के यात्रियों की जिंदगी होगी आसान

गोरखपुर और पटना के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन को शुरु करने की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। रेलवे की तरफ से परमिशन दे दी गई है। यूपी और बिहार के लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए इसे बहुत जल्द शुरु कर दिया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो अगले महीने इसका आगाज हो जाएगा। पूर्वाचंल के लिए ये एक बड़ी सौगात है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026