---Advertisement---

Weather Update: UP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

Weather Update: बीते कुछ समय से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 3, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: पिछले कई दिनों से देश में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। अगस्त का महीना बीत गया, लेकिन बारिश की एक बूंद नहीं पढ़ी। बारिश नहीं होने के चलते कई राज्यों में सूखे जैसे हालात हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों को राहत भरी खबर सुनाई है। IMD ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर महीने में सामान्य बारिश होने की संभावना है। IMD (India Meteorological Department) के मुताबिक, 3 सितंबर (रविवार) को देश के कुछ हिस्सों में भारी तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगर मौसम विभाग का यह अनुमान सही बैठता है तो इससे लोगों को काफी रहत मिलेगी।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड में 3 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसी तरह ओडिशा, पूर्वी आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 सितंबर को बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की समुद्री सतह के तापमान में अब सकारात्मक बदलाव दिखना शुरू हो गए हैं, जो अल नीनो तूफान के प्रभाव को उलट सकता है। पूर्व की ओर बढ़ते बादलों की आवाजाही उस क्षेत्र में फिर से मानसून के आगमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

बारिश को तरस गया अगस्त का महिना

बता दें कि इस साल अगस्त में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। 1901 के बाद यह पहला मौका है जब अगस्त महीने में इतनी इतनी कम बारिश हुई है। देश के कई राज्यों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। बारिश नहीं होने का प्रभाव किसानों की फसलों पर भी पड़ा है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है की सितंबर महीने में भारी बारिश होने के आसार हैं। जिससे लंबे समय से चल रहा सूखे की स्पेल टूट जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026