---Advertisement---

Weather Update: उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आईएमडी ने इन राज्यों में घने कोहरे का जारी किया अलर्ट; जानें पूरी खबर

Weather Update उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आईएमडी ने इन राज्यों में घने कोहरे का जारी किया अलर्ट

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 2, 2024 1:14 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 2, 2024 12:08 अपराह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। आईएमडी ने 2 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब , हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 2 जनवरी तक ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया है।

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

आईएमडी ने 4 जनवरी 2024 तक दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं विभाग के अनुसार 2 से 4 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी ने 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक पंजाब के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

उत्तर भारत के इन राज्यों में ठंड से राहत नही

जनवरी के दौरान मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इन इलाकों में कुछ घंटों के लिए अलग अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 जनवरी से 4 जनवरी के दौरान पंजाब के अलग अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति की भी भविष्यवाणी की है। वहीं 1 से 4 जनवरी तक हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे और ठंड के मौसम की स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक जनवरी से निजी समेत सभी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BRICS Summit 2026

सितम्बर 11, 2026

Manish Sisodia

सितम्बर 10, 2026

Punjab News

सितम्बर 10, 2026

l 11 September 2026

सितम्बर 10, 2026

कल का मौसम 11 September 2026

सितम्बर 10, 2026

Lucknow News

सितम्बर 10, 2026