---Advertisement---

Weather Update: आज से कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी, ठंड में भी होगा इजाफा

Weather Update: देश के कई दक्षिण राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो लखनऊ समेत कुछ शहरों में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज (27 अक्टूबर, शुक्रवार) का मौसम कैसा रहेगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 27, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 27, 2023 1:32 अपराह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। पिछले एक हफ्ते से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला भी अब शुरू हो गया है। उत्तराखंड हिमाचल सहित लेह लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान में मुजफ्फराबाद में लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि निचली इलाकों में हल्की बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला है और ठंड में इजाफा हुआ है।

मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान के चलते देखने को मिल रहा है। IMD (India Meteorological Department) ने चक्रवाती तूफान के चलते कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार अगले चार दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुख्य तौर पर मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में अगले 5 दिनों तक मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है।

वहीं कर्नाटक और इंटीरियर कर्नाटक में दो दिनों तक अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया। इसी तरह अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी माध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

ठंड के साथ कोहरे का दिखेगा असर

वहीं, देश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि, राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और लखनऊ में आगामी पांच दिनों तक कोहरा बढ़ने वाला है।

इसी तरह पंजाब-हरियाणा सहित राजस्थान और गुजरात में भी फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही राजस्थान के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल 3 दिन तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026