---Advertisement---

Wrestlers Protest में नया मोड़, पुलिस के साथ बृजभूषण के घर पहुंची महिला पहलवान, क्या समझौते की हो रही है कोशिश ?

Wrestlers Protest: पहलवानों की जंग में एक नया मोड़ आया है। प्रदर्शन कर रही एक महिला पहलवान आज पुलिस के साथ बृजभूषण के घर पहुंची। जिसके कई मायने हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 9, 2023 3:56 अपराह्न

Wrestlers Protest
Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई में एक नया मोड़ आया है। अन्य पहलवानों के साथ प्रदर्शन कर रही एक महिला पहलवान आज (9 जून शुक्रवार) बृजभूषण सिंह के घर पहुंची। महिला पहलवान पुलिस सुरक्षा में यहां पहुंची थी। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, प्रदर्शन में शामिल एक महिला पहलवान का इस तरह बृजभूषण के घर पहुंचना कई सवाल खड़े करता है।

क्या बृजभूषण ने शुरू की समझौते की कोशिश ?

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में चौ तरफा घिरे बृजभूषण क्या समझौते की कोशिश कर रहे हैं ? ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कुछ दिनों से बृजभूषण इस मामले पर नरम दिखाई दे रहे हैं। पार्टी हाईकमान की ओर की गई सख्ती के बाद से बृजभूषण इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे हैं। पार्टी ने उन्हें बेफिजूल की बयानबाजी न करने को कहा था। पार्टी हाईकमान ने बृजभूषण को साफ निर्देश दिए हैं कि वह जांच होने तक शांत रहें। इसी के चलते उन्हें अपनी अयोध्या रैली स्थगित करनी पड़ गई थी।

ये भी पढे़ं: बिल्कुल सादे अंदाज में हुई वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman की बेटी की शादी, न कोई VIP, न राजनीतिक चेहरे बुलाए

नाबालिग पहलवान ने वापस लिए आरोप

इस मामले में रोज कोई न कोई अपडेट सामने आती रहती हैं। बीते दिनों भी 17 वर्षीय नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण सिंह पर लगाए आरोप वापस ले लिए थे। नाबालिग के पिता ने इस बात की पुष्टि की थी। लेकिन, उन्होंने ये साफ किया था की बेटी ने लालच में नहीं, बल्कि डर के मारे अपना बयान वापस लिया है। नाबालिग के पिता ने कहा था, ” हम छोटे लोग हैं, हमारे पास कुछ भी नहीं है। अगर किसी को भी कुछ हो जाए, तो हम क्या करेंगे ? बेटी ने आरोप वापल ले लिए हैं, लेकिन लालच में नहीं, बल्कि डर के मारे।”

पहलवानों के साथ हुई खेल मंत्री की बैठक

बता दें कि बीते दिनों पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। पहलवान खेल मंत्री के न्योते पर उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान पहलवानों ने अपनी सारी मांगें खेल मंत्री के सामने रखी थी। साथ ही बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। इस दौरान पहलवानों ने 15 जून तक कोई भी प्रदर्शन न करने की बात भी कही थी। वहीं, अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया था।

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब के Governor की केंद्र को सलाह, कहा- ‘नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026