---Advertisement---

World Environment Day 2023: पर्यावरण दिवस मनाने का क्या है असल उद्देश्य, इस बार की थीम को लेकर क्यों हो रही इतनी चर्चा

World Environment Day 2023:  आज 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण बड़े जोरों के साथ मनाया जा रहा है। हर इंसान का हमारी पृथ्वी के प्रति कुछ ना कुछ योगदान देना जरूरी है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 5, 2023 12:08 अपराह्न

World Environment Day
Follow Us
---Advertisement---

World Environment Day 2023: पूरी दुनिया में आज का दिन यानि 5 जून को पर्यावण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की खास वजह यह है कि ताकि लोगों को पर्यावरण का महत्व समझ में आए । दुनिया में हर इंसान का यह कर्तव्य होता है कि, वह पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे और उसे पूरा करें । लेकिन आजकल के दौर में पर्यावरण को साफ-सथुरा रखना काफी मुश्किल हो गया है। बढ़ती हुई जनसंख्या , फैक्ट्रियों का अत्यधिक मात्रा में खुलना जिससे पानी और हवा दोनों ही प्रदूषित हो रहे हैं। पर्यावरण हर साल अलग-अलग थीम्स को लेकर मनाया जाता है। इस बार दुनिया में पर्यावरण दिवस मनाने के लिए बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम आयोजित की गई है। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य , उसके पीछे की कहानी और इस साल यानि 2023 की थीम के बारे में जानने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : 25 साल की उम्र में अमेरिका से Ph.D करने के बाद Sadhvi बनी Bhagawati Saraswati की अनोखी कहानी

आखिर पर्यावरण दिवस मनाने का क्या है मकसद

पूरे विश्वभर में  5 जून यानि आज के दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का अहम मकसद यह है कि पर्यावरण को आज सुरक्षित करके हम इसे अपनी आने वाली पीढ़ियों के इस्तेमाल के लिए भी बचा सके। पर्यावरण को साफ रखने के साथ-साथ उसे  बचाए रखना भी हमारा ही कर्त्तव्य है। आजकल के समय में लोग अपनी मर्जी के हिसाब से अंधाधुंध पेडों को काट रहे हैं , जिसे हमारे आसपास की हवा काफी दूषित होती जा रही है  जिसे हमारी पृथ्वी और इंसानों के लिए भी काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए इस दिन को मनाने से लोगों के बीच में पेड़- पौधों को किस तरह से बचाकर सुरक्षित रखना है । अपने आस-पास नए पेड़-पौधों को लगाना है जिसे हमारा पर्यावरण साफ और सुरक्षित रहे यह हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है।  

क्या था पर्यावरण दिवस मनाने के पीछे का इतिहास

विश्व भर में पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलन बनाए रखने के लिए विश्वभर के संयुक्त राष्ट्र सभा में सन 1972 में इसकी शुरूआत की गई थी।  सभा में पर्यावरण को एक जरूरी मुद्दा बताते हुए और विदेशों में भी हो रही इस समस्या को सुलझाने के लिए पूरे विश्व में 5 जून , 1974 में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन है , 2023 की थीम

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को थोड़ा अलग तरीके से मनाने के लिए एक थीम तैयार की जाती है। इस साल 2023 की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन   तय की गई है। इस थीम को तय करने के पीछे की असली वजह यह है  कि प्लास्टिक का इस्तेमाल लोगों के द्वारा बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है । इसी के चलते लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचाना और उनको जागरूक करना इस थीम का मुख्य उद्देश्य है । ताकि लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करना बिल्कुल ही बंद कर दें।

यह भी पढ़ें : नए संसद भवन के वीडियो में Shahrukh Khan ने अपनी दमदार आवाज में कही ये बात, PM Modi ने इस तरह दिया जवाब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026