क्या Arthritis का इलाज है संभव? जानिए आयुर्वेद एक्सपर्ट ने क्या दी चेतावनी

Arthritis: क्या वाकई गठिया का इलाज संभव नहीं है। आखिर इसे लेकर एक्सपर्ट ने ऐसा क्या कहा जो सालों से पीड़ित मरीज को हैरान कर देने के लिए काफी है। क्या जोड़ों में दर्द और अकड़न की वजह से आपकी परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जाएगी। जानिए एक्सपर्ट की राय। 

Arthritis

Photo Credit- Google Arthritis

Arthritis: सबसे खतरनाक बीमारी की अगर बात होती है तो निश्चित तौर पर एक नाम सुनने के साथ ही सब के चेहरे के रंग उड़ जाते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं गठिया की लेकिन क्या आपको पता है कि इसे अपने लाइफस्टाइल का ध्यान रख रिवर्स किया जा सकता है लेकिन इसके लिए जरूरी होता है कि आप क्या कर रहे हैं। जाहिर तौर पर आपकी हर एक आदत से आपके शरीर में असर पड़ता है और यह खतरे की घंटी बन सकती है। गठिया को अगर आप भी यह समझते हैं कि इसका इलाज संभव नहीं है तो जानिए एक्सपर्ट ने क्या चौंकाने वाला दावा किया है।

कैसे Arthritis में बढ़ती है लगातार हर स्टेज पर मुसीबत

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर शारदा से जब यह पूछा गया कि गठिया के मरीज को अक्सर कहा जाता है कि आपको ऐसे ही जीना पड़ेगा। क्या यह सही है या इसे बदला जा सकता है। तब एक्सपर्ट कहते हैं कि इसे बदला जा सकता है पूरी तरह से। गठिया में 4 कैटेगरी होती हैं। स्टेज 1 में कम खतरा होता है। स्टेज 2 में मॉडरेट होता है जिसमें इलाज संभव है। तीसरे स्टेज पर जाते हुए खतरा बढ़ जाता है लेकिन चौथे स्टेज पर में हाथ पैर घुटने पैरों की उंगलियां बिल्कुल मुड़ जाती है।

कब गठिया में किया जा सकता है मरीजों का इलाज

अर्थराइटिस को लेकर बात करते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि इसे ठीक किया जा सकता है। आप सही समय पर इसका पता लगा ले। अगर आपको आज पता चलता है और आप डॉक्टर के पास चले गए तो उस बीमारी को संभालना और ठीक करना काफी आसान है। अगर धीरे-धीरे आपने उस बीमारी को बढ़ाया है तो इसका इलाज और रिवर्स करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन 80% तक गठिया मरीजों को रिवर्स करवाया जा सकता है।

क्या है अर्थराइटिस के डराने वाले लक्षण

अगर अर्थराइटिस यानी गठिया की बात करें तो सूजन दर्द और अकड़न की स्थिति होती है जो उम्र बढ़ने के साथ दबाव पड़ने के कारण होता है। ऐसे में जोरों में तेज दर्द और ऐंठन के साथ-साथ सुबह उठने में अकड़न-सूजन की परेशानी हो सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Exit mobile version