---Advertisement---

Delhi Ethnic Wear Market: इस दिवाली अपने बजट में खरीदें, इन मार्केट से खूबसूरत एथेनिक ड्रेस

Ethnic Wear Market: को दिल्ली के मार्केट को आज ही करें एक्सप्लोर आर मिलेंगे एक से बढ़कर एक एथेनिक वियर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 6, 2023 3:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Ethnic Wear Market: नवंबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। आने वाले कुछ दिनों में बस दीपावली से सबके घर जगमगाने वाले हैं। दीपावली के तुरंत बाद ही शादियों का मौसम शुरू होने वाला है।

ऐसे में अगर आप कुछ इंडियन वेयर खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं और आप जानना चाहती हैं कि आखिरकार दिल्ली में ऐसी कौन से मार्केट है। जहां पर आप अपनी पसंद की ड्रेस खरीद सकती हैं। वह भी आपके बजट में तो, चलिए हम आपको बताते हैं।

बात अगर शॉपिंग की बात करें तो शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जिन्हें शॉपिंग करना पसंद ना हो और त्योहार के मौसम में शॉपिंग का मजा और दोगुना बढ़ जाता है अगर आपको इस दिवाली कुछ एथेनिक वेयर पहनने का मन कर रहा है या फिर आप कुछ रेडी टू वियर पहनना चाहती हैं तो आप इन मार्केट में जरुर विजिट करें।

राजौरी गार्डन मार्केट

अपने दिल्ली के सबसे फेमस मार्केट राजौरी गार्डन के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। तो हम आपको बता देते हैं। दरअसल इस मार्केट में आपके सारे हाई ब्रांड बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे। यहां पर बड़े-बड़े डिजाइनर के शोरूम भी मौजूद हैं। अगर आपको यहां पर एथेनिक वियर या फिर रेडीमेड ड्रेस चाहिए, तो वह बहुत ही आसानी से मिल जाएगी। यहां पर आपको टेलर में भी काफी सारे ऑप्शंस मिल जाएंगे।

चांदनी चौक मार्केट

दिल्ली की सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध मार्केट में से एक चांदनी चौक है। यह पुरानी दिल्ली में मौजूद है। यहां पर आपको लहंगे से लेकर सूट साड़ी फ्यूजन वियर के साथ कई सारे डिजाइनर कॉपी वेराइटी बहुत ही आसानी से मिल जाएगी। इस मार्केट में आने से पहले आप एक बार इंटरनेट पर इसके बारे में इनफार्मेशन जरूर ले लें।

लाजपत नगर

अगर आप दिल्ली में रहते हैं। तो शायद ही ऐसा मौका पड़ा होगा कि आप कभी लाजपत नगर ना गए हो या फिर आपने लाजपत नगर का नाम ना सुना हो। त्योहार के सीजन में अगर आपको कुछ एथेनिक वेयर खरीदना है। चाहें वह सस्ता हो या महंगा, तो आप लाजपत नगर मार्केट का रुख कर सकते हैं। यहां पर आपको हर चीज में अलग-अलग वैरायटी मिल जाएगी। इसके साथ ही यहां पर सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगी रेंज में आपको एथेनिक वेयर मिल जाएंगे।

मदनगीर मार्केट

अगर आप एथेनिक वियर में कुछ डिफरेंट ड्रेस लेना चाहती हैं और आपको ज्यादा ताम –झाम पसंद नहीं है। तो आप दिल्ली के मदनगीर मार्केट में जा सकती है। यहां पर आपको सिंपल लहंगे से लेकर महंगे से महंगा और डिजाइनर लहंगा मिल जाएगा। इसके साथ ही आपको इस मार्केट में लहंगे और सूट में काफी लेटेस्ट वैरायटी देखने को भी मिल जाएगी।

सीलमपुर मार्केट

सीलमपुर का मार्केट नॉर्थ दिल्ली में सबसे फेमस मार्केट में से एक है। यहां पर आपको रेडीमेड और अनस्टिच्ड कपड़े बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे अगर आप कुछ सस्ता और अच्छा लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो आप इस मार्केट का रुख कर सकते हैं। यहां पर आपको आपके बजट में लहंगा सूट और साड़ी बहुत ही अच्छे प्राइस में मिल जाएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026

Cancer

मई 28, 2026