Diabetes: यह सच है कि शुगर के मरीज को खानपान का विशेष ध्यान रखने के लिए डॉक्टरी परामर्श दिया जाता है और ऐसे में कई चीजों से दूर रहने के लिए कहा जाता है। निश्चित तौर पर इनमें से कोल्ड ड्रिंक, मैदा और चावल जैसी चीजों का नाम शामिल है लेकिन इन तीनों में से क्या सबसे ज्यादा खतरनाक है। इस बारे में बात करते हुए डॉ अनूप मिश्रा ने जो कहा वह आपको हैरान कर सकता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज है या आपके आसपास कोई ऐसे व्यक्ति हैं उनके लिए जान ले कि आखिर क्या इसमें से सबसे ज्यादा हानिकारक है।
डॉक्टर ने कोल्ड ड्रिंक मैदा और चावल में क्या बताया हानिकारक
View this post on Instagram
इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर कहते हैं कि वैसे तो अगर सफेद चावल की बात करें तो तीनों ही खतरनाक है लेकिन सबसे ज्यादा जिसे वह हानिकारक मानते हैं वह है कोल्ड ड्रिंक। एक्सपर्ट का कहना है कि उनके पास एक मरीज आया जो दिन भर में कम से कम 10 पी लेता था लेकिन इसका अंजाम जो निकला वह आपको हैरान कर सकता है। डॉक्टर ने बताया कि उसे मरीज का लिवर पूरी तरह से खराब था। ऐसे में अगर कोल्ड ड्रिंक पीने की आदत आपकी भी है तो सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यह न सिर्फ शुगर बढ़ाता है बल्कि यह आपके लीवर के लिए भी खतरे की घंटी है।
क्यों कोल्ड ड्रिंक है खतरनाक
अगर इस सबसे हटकर कोल्ड ड्रिंक का डायबिटीज में खतरे को लेकर बात करें तो इसमें रिफाइंड शुगर लिक्विड के रूप में मौजूद होने की वजह से डाइजेशन के दौरान या सीधे खून में जाती है। ब्लड शुगर काफी हद तक बढ़ जाता है और इसकी वजह से लीवर में फैट बनने लगता है जो आगे चलकर लिवर सिरोसिस या लिवर फेल की वजह बनती है।
Diabetes मरीज क्यों रहे सावधान
जब डायबिटीज मरीज डाइट में लगातार रिफाइंड कार्ब्स और लिक्विड शुगर लेते हैं तो शरीर में इंसुलिन का स्तर लगातार ऊंचा बना रहता है। ऐसे में फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, किडनी फेल और हार्ट अटैक का खतरा बन सकता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







