---Advertisement---

Diwali 2024: साड़ी से लेकर लहंगे पर खूब जचेंगे ये ट्रेंडी मेकअप, Alia Bhatt और Janhvi Kapoor से लें इंस्पिरेशन

Diwali 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन 5 ट्रेंडी मेकअप को करें दिवाली पर ट्राई जो है आपको खूबसूरत दिखाने के लिए बेस्ट, इसमें आप नजर आएंगी चांद का टुकड़ा, देखने वाले करेंगे खूब तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 21, 2024 8:35 अपराह्न

Diwali 2024
Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2024: किसी भी मौके पर मेकअप अगर खास हो तो अलग ही कॉन्फिडेंस महिलाओं में देखने को मिलता है। ऐसे में मेकअप को लेकर एक अलग ही क्रेज देखा जाता है। अगर आप भी दिवाली (Diwali) पर दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के मेकअप टिप्स से ले सकते हैं इंस्पिरेशन क्योंकि यह आपके लुक में चार चांद लगाने के लिए है काफी। खास बात यह है कि इन एक्ट्रेस के लुक्स को ट्राई करने के बाद आप ट्रेंडी नजर आएंगी और निश्चित तौर पर सब आपके मेकअप के फैन हो जाएंगे। दिवाली के मौके पर अगर आप लहंगे या फिर साड़ी को पहनने की प्लानिंग कर रही हैं तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से लेकर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) तक के ये मेकअप को करें ट्राई।

Alia Bhatt के इस ग्लास स्किन मेकअप लुक को करें ट्राई

अगर आपको सिंपल और खूबसूरत लुक चाहिए तो आप आलिया भट्ट के इस मेकअप को ट्राई कर सकते हैं। ग्लास स्किन मेकअप लुक आपकी स्किन को ग्लोइंग दिखाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और ब्रॉन्ज स्मोकी आई आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देने के लिए काफी है।

Ananya Panday का रेड लिप्स और सॉफ्ट स्मोकिंग आई मेकअप

अगर आप ट्रेडिशनल पहनने की प्लानिंग कर रही हैं तो इस दिवाली क्यों ना अनन्या पांडे के इस मेकअप लुक को स्टाइल करें। इसके लिए आप रेड लिपस्टिक और अपने आंखों को स्मोकी लुक दे। मैसी बन हेयर स्टाइल से खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

Shraddha Kapoor की तरह ग्लोइंग मेकअप

आप दिवाली पर सिंपल और खूबसूरत लुक चाहती है तो श्रद्धा कपूर के इस मेकअप को ट्राई कर सकती हैं। फाउंडेशन, ग्लोइंग बेस के साथ ब्लश और हाइलाइटर से अपने लुक को क्लासिक टच दे और इसके साथ आप ब्लैक आईशैडो के साथ काजल और मस्कारा लगाकर ग्लौसी लिपस्टिक से एक अलग टच दे सकती हैं।

Janhvi Kapoor का ब्रोंज मेकअप

जाह्नवी कपूर के इस ब्रोंज मेकअप को भी आप साड़ी के साथ-साथ लहंगे के लिए स्टाइल कर सकती हैं। जहां तक जाह्नवी के इस मेकअप की बात करें तो न्यूड आईशैडो के साथ जाह्नवी ने मस्कारा और आईलैस से अपने इस लुक को खास तक दे रही है और विंग आईलाइनर इसमें एक ड्रैमेटिक टच देने के लिए काफी है।

नोरा फतेही का पिंक ग्लो

आप दिवाली की रात नोरा फतेही की तरह पिंक ग्लो मेकअप को ट्राई कर सकती हैं जो निश्चित तौर पर बेस्ट है। इसके लिए ग्लिटर पिक आईशैडो को लगा ले और इसके साथ हैवी मस्कारा आपके स्मोकी आई लुक देने के लिए बेस्ट है। लाइट पिंक लिपस्टिक और कोरियन ग्लास मेकअप में आप काफी खूबसूरत दिखेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026