---Advertisement---

Mehndi Designs : मात्र 5 मनिट में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, देखते रह जाएंगे लोग

Mehndi Designs क्या आपको मेहंदी लगाने का शौक है। लेकिन समय की कटौती की वजह से आप मेहंदी नहीं लगा पाती? तो आप इन मेहंदी की खूबसूरत डिजाइंस को घर पर कुछ ही समय में ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपके समय की ज्यादा खपत नहीं होगी, और जो लोग आपके हाथ पर डिजाइंस देखेंगे, तो आपकी होगी खूब तारीफें।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 16, 2023 2:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mehndi Designs : मेहंदी लगाना हर एक महिला को बेहद पसंद होता है चाहें वह शादीशुदा हो या फिर कुंवारी लड़कियां। शायद ही कोई ऐसा होगा जिससे की मेहंदी लगाना पसंद ना हो। शादी का मौका हो या फिर त्योहारों का सीजन लड़कियों को और महिलाओं को बस एक बहाना चाहिए होता है, कि वह कैसे भी करके अपने हाथों पर मेहंदी लगा लें।

मेहंदी लगाने से स्त्री का सौंदर्य और भी ज्यादा निखरकर सामने आता है। इसके साथ ही हमारे हिंदू धर्म में मेहंदी को सौंदर्य और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। कोई भी शुभ काम होता है या फिर महिलाओं से संबंधित जुड़ा कोई त्यौहार होता है। तो महिलाएं मेहंदी लगाना नहीं भूलती हैं। मेहंदी एक तरह से उनकी सुरक्षा का सूचक भी माना गया है।

हालांकि आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं के पास भी इतना समय नहीं है, कि वह घंटों बैठकर हाथों पर मेहंदी लगा सकें। आज के समय पर लड़कियों को मेहंदी लगाना तो पसंद है, लेकिन ऐसी मेहंदी लगाना पसंद है, जिसमें की कम समय लगता हो। अगर कोई वर्किंग वुमन है। तो उसे ऑफिस भी जाना होता है, और वहीं कोई ग्रहणी है। तो उसे घर के कई सारे काम होते हैं। ऐसे में वह पसंद करती हैं, कि उनके कोई इस तरह की मेहंदी लगाई जाए या फिर ऐसी डिजाइंस बताई जाएं। जोकि कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाएं और वह अपने हाथों को सुंदर तरीके से सजा पाएं।

तो चलिए ज्यादा देर ना करते हुए आज हम अपने आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी मेहंदी के डिजाइंस के बारें में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपका समय कम लगेगा। लेकिन आपके हाथ की रौनक ऐसी होगी की हर कोई आपसे पूछे कहा कि ‘भई कहां से लगाई ऐसी मेहंदी’

रिंग डिजाइन की मेंहदी

जैसे कि आपको पता है कि आजकल तो मॉडर्न जमाना है, लड़कियों को मेहंदी लगाना तो पसंद है। लेकिन कुछ मॉडर्न स्टाइल की, अगर आप भी मॉडर्न स्टाइल की मेहंदी लगाना चाहती हैं। तो आप रिंग स्टाइल की मेहंदी को ट्राई कर सकती हैं। इस स्टाइल की मेहंदी को हाथ की केवल एक उंगली पर बनाया जाता है, यानी की आपके हाथ की एक ही उंगली पर बैल लपेटी जाती है, और मेहंदी का डिजाइन बनाया जाता है। इसके साथ ही इस पर थोड़ी रौनक लाने के लिए छोटी-छोटी पत्तियां भी डिजाइन की जाती हैं। तो बस इन सिंपल तरीकों से आपके हाथ पर बन जाएगी रिंग डिजाइन की मेहंदी।

गोल टीका वाली मेहंदी

गोल टीका वाली मेहंदी तो आपने शायद अपनी दादी, नानी और मम्मी के हाथों पर भी देखी होगी। यह बहुत ही पुरानी डिजाइन है। लेकिन आज भी इसकी रौनक अन्य डिजाइन से बिल्कुल हटकर है। हाथों पर गोल टीका लगाकर उसके आसपास हल्की सी डिजाइन बनाकर हाथों की रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

डॉट डिजाइन वाली मेंहदी

अगर आपके पास समय कम है और आप मेहंदी लगाने की काफी ज्यादा शौकीन हैं। तो आप डॉट–डॉट करके अपने हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं, इस तरह की मेहंदी लगाने से आपका समय ज्यादा नहीं लगेगा साथ ही आपके हाथ बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।

ब्रेसलेट वाली खूबसूरत मेंहदी

अगर आप अपनी मेहंदी को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं। तो आप ब्रेसलेट वाली मेहंदी को ट्राई कर सकती हैं। इसे मेहंदी से आपके हाथ पर एक यूनिक लुक आएगा, साथ ही आपको अपने हाथों में कुछ भी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि यह मेहंदी ही आपके हाथों की रौनक इतनी बढ़ा देगी की ज्वेलरी का रंग भी इसके आगे फीका पड़ जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Disha Patani

नवम्बर 20, 2025

Navratri 2025

अक्टूबर 1, 2025

Navratri 2025

सितम्बर 26, 2025

Navaratri 2025

सितम्बर 23, 2025

Athiya Shetty

नवम्बर 5, 2024

Sleeveless Blouse Designs

अप्रैल 26, 2024