Chaitra Navratri 2026: यह सच है कि वेट लॉस करने के लिए फास्टिंग की सलाह दी जाती है लेकिन क्या चैत्र नवरात्रि के दौरान आप व्रत करने से वजन कम कर सकते हैं। इस बारे में अगर बात करें तो शायद आपको जानकर झटका लगेगा कि नवरात्रि के दौरान आपका वेट लॉस नहीं होता है अगर आप कुछ गलतियां करते हैं। सर्टिफाइड एक्सर्ट ने बताया कि कैसे चैत्र नवरात्रि 2026 के दौरान व्रत करने के साथ ही आप अपना वजन भी कम कर पाएंगे लेकिन उसके लिए वह 3 नियम जान लेने जरूरी है जो आपके लिए मददगार है।
चैत्र नवरात्रि फास्टिंग ब्लोटिंग, एसिडिटी की वजह
View this post on Instagram
सर्टिफाइड डाइटिशियन का कहना है कि अगर आप सोच रहे हैं कि नवरात्रि फास्टिंग से वेट लॉस हो जाएगा। कुट्टू पूरी और चिप्स खाएंगे तो आप वेट लॉस तो नहीं कर पाएंगे लेकिन ब्लोटिंग, एसिडिटी जरूर होगा ऐसे में आपको कुछ चीजों का बदलाव करना जरूरी है। चैत्र नवरात्रि का व्रत रखने का मतलब चिप्स मीठे ड्रिंक पीते रहने से आपको नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में इन 3 नियम को फॉलो कर सकते हैं।
जानें चैत्र नवरात्रि के क्या है तीन नियम
Chaitra Navratri 2026 पर कुट्टू की पूरी ना खाए
डाइटिशियन बताती हैं कि आप तली हुई कुट्टू की पूरी की जगह कुट्टू पनीर चीला खा सकते हैं। इससे आपको न सिर्फ एनर्जी मिलती है बल्कि भारी महसूस नहीं होता है।
आलू को करें स्मार्ट स्वैप चैत्र नवरात्रि के दौरान
अगर आप आलू खाकर सोच रहे हैं कि आपको सब कुछ मिल रहा है तो आप शायद गलत है। सिर्फ आलू से कुछ नहीं होगा। प्रोटीन और फाइबर की भी जरूरत है आप सामा के चावल के साथ लौकी का रायता, भुने हुए मखाने भी ले सकते हैं।
शरबत के बजाय हाइड्रेशन पर दें ध्यान
चैत्र नवरात्रि 2026 के दौरान बेवजह मीठे शरबत पीने की बजाय नारियल पानी को पिए, पुदीने वाली छाछ और जीरा पानी का सेवन करें इससे आपको फायदा हो सकता है।
बता दे कि वेट लॉस के लिए आपको चैत्र नवरात्रि के दौरान किन-किन नियमों का सेवन का पालन करना जरूरी है इससे आपकी एनर्जी लेवल हाई रहने वाली है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






