Fat Loss: सुबह की ये 6 आदतें जिद्दी चर्बी के लिए है दुश्मन, जानिए कैसे खुद को बनाए फिट

Fat Loss: अगर आप अपना चर्बी कम नहीं कर पा रहे हैं और इसके लिए कोई उपाय ढूंढ रहे हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सुबह की शुरुआत आपके लिए हेल्दी होना जरूरी है क्योंकि इससे फायदा होगा।

Fat Loss

Photo Credit- Google Fat Loss

Fat Loss: शरीर में चर्बी अगर बढ़ जाए तो यह आपके लिए कई बीमारियों का खतरा बन सकता है और ऐसे में खुद को मेंटेन रखना जरूरी है। इस बात का खास ख्याल रखना अहम होता है कि ना सिर्फ आपका वजन कम है बल्कि आपका फैट लॉस भी हो। वजन से ज्यादा चर्बी आपके लिए खतरनाक बन सकता है लेकिन क्या आपको पता है कि आपका मॉर्निंग रूटीन सही रखने से रिस्क कम किया जा सकता है। सुबह क्या करने से आपको लाभ मिल सकता है और कैसे आपको इसका फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं फैट लॉस कैसे कर सकते हैं।

जल्दी से जल्दी फैट लॉस करने के लिए क्या है मॉर्निंग रुटिन

 

 

सबसे पहले आपको 5:30 से 6:30 के बीच उठकर गर्म पानी का सेवन करना है। 300 से 400 मिलीलीटर गर्म पानी आप पी सकते हैं अगर आप अपना फैट लॉस नहीं कर पा रहे हैं।

गट को हेल्दी बनाने के लिए जानें Fat Loss में अहम उपाय

सुबह गट को हेल्दी रखने के लिए इस उपाय को करना जरूरी होता है। इसके लिए आप एक टेबल स्पून घी या फिर 5 भिगोए हुए बादाम के छिलके उतार कर खा सकते हैं।

चाय और कॉफ़ी की जगह हर्बल फैट बर्नर का करें इस्तेमाल

अदरक 2 ग्राम, दालचीनी 1 ग्राम और काली मिर्च चुटकी भर आप गर्म पानी में डालकर इसे पिए। यह आपके लिए हर्बल फैट बर्नर का काम करेगा और आपको फायदा होगा।

जानिए मूवमेंट का कैसे हो सकता है फायदा

फैट लॉस के लिए हर दिन मूवमेंट करना जरूरी बताया गया है और इसके लिए आप 20 से 30 मिनट ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं। इसकी जगह पर आप सूर्य नमस्कार या स्किपिंग भी कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

फैट लॉस में प्राणायाम का भी है महत्त्व

अगर आप अपना चर्बी कम करना चाहते हैं तो कम से कम 10 मिनट प्राणायाम जरूर करें। इसमें कपालभाति से लेकर अनुलोम विलोम तक हो सकता है।

सन एक्स्पोज़र यानी शरीर को लगाना है धूप

अगर आप अपने शरीर को हर दिन धूप लगाते हैं तो इससे फैट लॉस कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सुबह की धूप कम से कम 5 से 10 मिनट आपके शरीर को लगे इससे आपकी जिद्दी चर्बी कम हो सकती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version