---Advertisement---

Fatty Liver वालों के लिए बड़ी चेतावनी! दवा और ट्रीटमेंट से आप कभी नहीं हो पाएंगे स्वस्थ, एक्सपर्ट से जानिए कैसे पाएं काबू

Fatty Liver: फैटी लीवर होने के दौरान आप खतरे को कम करने के लिए इन तीन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। डॉक्टर ने बताएं कैसे इसे कंट्रोल करें और आने वाली मुसीबत को कम कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 29, 2025 5:49 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: फैटी लिवर से पीड़ित मरीज यह समझ नहीं पाते हैं कि आखिर कैसे वह अपनी परेशानी से निजात पाए। अगर आप भी उस लिस्ट में हैं तो आपको यह समझने की जरूरत है कि इसका कोई उपचार या फिर दवा नहीं है। यह एक ऐसी बीमारी है जो आने वाली बीमारी को लेकर आपको चेतावनी देती है। डॉक्टर ने एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बारे में लोगों को सावधान होने की सलाह देती हुई नजर आई। इस वीडियो में डॉक्टर अलका विजायान गट हार्मोन एक्सपर्ट यह बताती हुई नजर आई कि Fatty Liver मरीजों को कैसे इसे कंट्रोल करें।

Fatty Liver बन सकती है कई समस्याओं की वजह

इस वीडियो में डॉक्टर यह बताती है कि फैटी लिवर के लिए कोई ट्रीटमेंट या फिर दवाई नहीं है क्योंकि Fatty Liver कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह चेतावनी है कि आने वाले समय में आप कई बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। जैसे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, हाइपरटेंशन, थायराइड डिसऑर्डर। यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप सूजन फैट और कफ बिल्डअप पर ध्यान दें ताकि कोई भी परेशान कंट्रोल के बाहर ना हो जाए।

किन टिप्स से Fatty Liver के खतरे को कर सकते हैं कम

इस तरह पिएं बटर मिल्क

डॉक्टर इसे कंट्रोल करने के लिए कुछ टिप्स भी बताती हैं और वह कहती हैं कि ऐसे मरीज बटर मिल्क का सेवन कर सकते हैं। वह भी आंवला और कड़ी पत्ते के साथ जो फैटी लिवर में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह Fatty Liver में डिटॉक्स करने के लिए बेहतर विकल्प है और डाइजेशन में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Fatty Liver में करें 1 घंटे मॉर्निंग एक्सरसाइज

यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और फैट को कम करने के लिए फायदेमंद है। ऐसे में आप 1 घंटे तक सुबह में एक्सरसाइज कर सकते हैं। फैटी लिवर को कम करने में यह आपके लिए असरदार साबित हो सकता है।

फैट रिच फूड और कार्बोनेटेड ड्रिंक से दूरी बनाकर रखें

Fatty Liver में आपके लिए फैट रिच फूड्स और कार्बोनेटेड ड्रिंक नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में इससे दूरी बनाने में ही भलाई है। यह फैट को रोकने में फायदेमंद है।

अगर आप इन चीजों को 3 महीने तक फॉलो करते हैं तो काफी हद तक लीवर को ट्रांसफॉर्म करने में सफलता हासिल कर पाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026