Fatty Liver पेशेंट्स के लिए खुशखबरी! एक्सपर्ट से जानिए कैसे आप अपने लीवर को कर सकते हैं बेहतर

फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहती है डायटीशियन चारू गोयल। आखिर किन चीजों को करें डाइट में शामिल और किससे दूरी बनाने में है भलाई।

Fatty Liver

Photo Credit- Instagram Grab From dt.charu_goyal

Fatty Liver: फैटी लिवर के बारे में कहा जाता है कि आम तौर पर इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। जब तक हम इसे समझ पाते हैं तब तक देर हो जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर किस उम्र के बाद Fatty Liver का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार फैटी लिवर से यंग जेनरेशन ज्यादा पीड़ित नहीं होती है लेकिन बाद में उन्हें शिकायत हो जाती है। बढ़ती उम्र के बाद इसकी समस्या होती है लेकिन अगर आप एक्सपर्ट के कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं तो इसे बेहतर किया जा सकता है। डायटीशियन चारू गोयल इस बारे लोगों की मदद करती नजर आई।

इन फूड्स को करें Fatty Liver Reverse करने के लिए डाइट में शामिल

डायटीशियन चारू गोयल की माने तो आप एक महीने के अंदर फैटी लीवर रिवर्स कर सकते हैं। उनके मुताबिक आप अपनी डाइट में हाई फाइबर फ्रूट्स को शामिल करें जिसमें अमरूद, नाशपाती, बेरी अनार और पपीता हो सकता है। यह सभी फाइबर फ्रूट आपके Fatty Liver Reverse करने के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा डायटीशियन के मुताबिक आप अपनी डाइट में नट्स और सीड का सेवन करें जैसे बादाम, मूंगफली पंपकिन सीड्स और फ्लेक्स सीड्स जो फैटी लिवर को बेहतर करने में फायदेमंद है।

Fatty Liver Reverse से पहले इन फूड्स को करें नजरअंदाज

Exit mobile version