---Advertisement---

Fatty Liver के क्या हैं खतरनाक लक्षण, वार्निंग मिलने पर जानें एक्सपर्ट से कैसे करें रिस्क कम

Fatty Liver: क्या आपको पता है कि आपके शरीर में ठीक से लिवर नहीं काम कर रहा है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपको इसके लक्षण पता होना चाहिए। अगर इग्नोर करते हैं तो रिस्क बढ़ सकता है। ऐसे में क्या करें आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2026 6:04 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: लाइफस्टाइल में हुई गड़बड़ी की वजह से आज के समय में लिवर से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक बढ़ गई है। एक परेशानी जो आमतौर पर लोगों को सामना करना पड़ता है वह है फैटी लिवर। क्या आपको पता है कि दौरान शरीर आपको शुरुआती संकेत देते हैं लेकिन अगर आप उसे इग्नोर करते हैं तो यह समस्या बढ़ जाती है जो बाद में लिवर फेल होने तक की नौबत लाती है। ऐसे में दीपिका रामपाल गट और वज़न घटाने की कोच के मुताबिक़ आइए जानते हैं आखिर कौन से वह लक्षण होते हैं जिसे इग्नोर करना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है।

लिवर शरीर के लिए क्यों है जरूरी

क्या आपको पता है कि आपके शरीर के लिए लिवर एनर्जी और क्लीनिंग स्टेशन है जो ब्लड क्लॉटिंग, पोषक तत्व का मेटाबॉलिज्म, यूरिया प्रोडक्शन, हार्मोन रेगुलेशन, इम्यून सिस्टम सपोर्ट, ब्लड फिल्ट्रेशन, विटामिन और मिनरल्स के स्टोरेज और ब्लड शुगर रेगुलेशंस के लिए काम करता है। यह आपके ब्लड को फिल्टर करता है।

फैटी लिवर का खतरनाक होता है अंत

अगर आप समय रहते अपने लिवर का ख्याल नहीं रखते हैं तो फैटी लिवर के बाद लिवर फाइब्रोसिस और फिर सिरोसिस का खतरा आने लगता जिसे कभी भी रिवर्स नहीं किया जा सकता है।

जानिए फैटी लिवर के क्या होते हैं लक्षण

थकान होना है फैटी लिवर के लक्षण

अगर आप कोई भी काम नहीं कर रहे हैं फिर भी थक जा रहे हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि आपका लिवर फैट से भर जाता है इसकी वजह से यह आपके ब्लड को फिल्टर नहीं कर पाता है।

बैली फैट की वजह से भी हो सकता है खतरा

अगर आपका बैली फैट है तो आपको सतर्क रहना पड़ेगा क्योंकि पेट की चर्बी आपके लिए फैटी लिवर की वजह बन सकती है।

ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है फैटी लिवर की वजह

 

अगर आप कुछ भी खा रहे हैं और आपको ब्लोटिंग की समस्या हो रही है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि आपका लिवर काम नहीं कर रहा है और डाइजेशन स्लो हो गया है।

क्या है शुगर के क्रेविंग्स के मायने

आपको चीनी और कार्ब्स को लेकर क्रेविंग होता है। आपकी एनर्जी को स्टोर करता है और अगर शरीर उस एनर्जी को इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है तो ऐसे में दिमाग और शरीर कहता है कि उसे कोई भी खाना नहीं मिल पा रहा है और ऐसे में क्रेविंग बढ़ने लगती है।

आपके स्किन में भी आता है बदलाव

अगर आपका लिवर खून को साफ कर रहा है तो इसकी वजह से आपके स्किन में चमक बरकरार रहती है लेकिन अगर ब्लड में कोई टॉक्सिंस है तो आपके चेहरे पर एक्ने पिगमेंटेशन और डार्क सर्कल दिखने लगेगा।

Fatty Liver में क्या करें बचाव

प्रोसेस्ड फूड और कार्ब का सेवन क्यों करें कम 

आप अपने खान-पान में प्रोसेस्ड फूड और कार्ब का सेवन कम से कम करें। काम चीनी खाते हैं तो फैट भी कम बनेगा।

क्यों इंटरमिटेंट फास्टिंग है जरूरी

इंसुलिन को कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग जरूरी है। अगर आपका इंसुलिन लो होता है तो फैट कम बनेंगे।

लगातार खाना आपके लिए बन सकता है रिस्की

अगर आपका भी यह लक्षण है कि आप लगातार कुछ ना कुछ खाते रहते हैं तो लिवर को स्टोर फैट्स को ब्रेकडाउन करने का समय नहीं मिलेगा।

डाइट में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं

चूंकि फाइबर चीनी को कंट्रोल करता है और इसकी वजह से इंसुलिन बढ़ने का खतरा कम होगा और यह आपके साथ फैट बर्न में सहायक होगा।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Delhi Viral Video

जुलाई 16, 2026

Eye Health

जुलाई 16, 2026