---Advertisement---

Gold Health Tips: सोने के आभूषण में पाए जाते हैं चमत्कारी गुण, पहनने के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

सोने के आभूषण हमेशा ही प्रचलन में रहते हैं। फिर चाहे इसका कारण दिन पर दिन इसकी बढ़ती हुई कीमतें हो या फिर खूबसूरत डिजाइंस। सोने के आभूषण पहनने का शौक हर महिला को होता है लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में कहा गया है कि सोने के आभूषणों को बदन से सटाकर पहनने से कई औषधीय फायदे मिलते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 23, 2023 1:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Gold Health Tips: आयुर्वेद के अनुसार सोने के गहनों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। सोने के गहने पहनने का प्रचलन राजा महाराजाओं के समय से चला रहा है। रानियां और राजकुमारियां सोने के गहनों को अपने शरीर से चिपकाकर पहनती थी। बता दें कि, ऐसा इसलिए किया जाता था क्योंकि सोने में औषधीय गुण पाए जाते हैं और उसको शरीर से चीपाकर पहनने से कई औषधीय लाभ भी प्राप्त होते हैं। वहीं आज के समय में सोने के गहनों को कपड़ों के ऊपर पहना जा रहा है। केवल इतना ही नहीं सोने के गहनों से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि सोने के गहने पहनने से और क्या-क्या लाभ होते हैं।

बॉडी को करता है रिलैक्स

सोने के गहने पहनने से हमारी बॉडी को आराम मिलता है। यहां तक सर दर्द को कम करने में भी मदद करता हैं। दाहिनी हाथ की तर्जनी उंगली में सर दर्द से संबंधित प्रेशर पॉइंट होता है। इसलिए इस उंगली में सोने की रिंग पहनने से सर दर्द में राहत मिलती है।

बॉडी टेंपरेचर को करता है कंट्रोल

गौरतलब है कि, सोने में बॉडी के टेंपरेचर को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। लगातार सोना पहनने से बॉडी टेंपरेचर में होने वाले उतार-चढ़ाव का संतुलन बना रहता है और इसके साथ ही इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

लगातार सोना पहनने से ब्लड सरकुलेशन में सुधार आता है। जब कोई व्यक्ति सोने के आभूषण पहनता है तो इससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर तरीके से होता है। सोना पहनने से सबसे ज्यादा फायदा शरीर के उस हिस्से को मिलता है, जहां सोना पहना जाता है।

Also Read: Skin Care: अपनी डेली लाइफ में अपनाएं ये पांच आयुर्वेदिक आदतें, नेचुरल ग्लो के साथ मिलेगी Healthy Skin

स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार

सोने में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है इसलिए तो आजकल बहुत से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में गोल्ड एसेंस या फिर से रिलेटेड चीजें डाली जाती है। ताकि वह आपकी स्किन को ग्लोई और खूबसूरत बना सकें।

मूड में सुधार

सोने से बने आभूषण मूड को बूस्ट करने का काम करते हैं। सोने के आभूषण पहनने से आपके मूड में सुधार आता हैं। अगर आप किसी मानसिक समस्याएं लाएगी वगैरह से लड़ रहे हैं। तो आपको सोने के गहने जरूर पहने चाहिए इससे आपको धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी। सोने के आभूषण पहनने से व्यक्ति खुद को ज्यादा आकर्षित पाता है और उसके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है।

Also Read: Atiq Ashraf Murder: अतीक के भौकाल से प्रभावित हुआ था लवलेश, पहले भी हुई थी मुलाकात, ज्वाइन करना चाहता था गैंग

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026