---Advertisement---

Hair Care Tips: बस 3 चीजों से घर बैठे तैयार करें नेचुरल हेयर सीरम, कुछ ही दिनों में बालों की ग्रोथ हो जाएगी दोगुनी!

कई लोग मार्केट बेस्ड सीरम का इस्तेमाल करते हैं जोकि शुरूआत में तो फायदा देता है मगर फिर इनमें मौजुद कैमिकल्स अपना असली असली रूप दिखाने लगते हैं. इसे देखते हुए आज घर बैठे नेचुरल होममेड सीरम बनाने के बारे में बता रहे हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: अक्टूबर 25, 2023 5:54 अपराह्न

Hair care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Hair Care Tips: बालों को हेल्दी और डैमेज फ्री रखना हर किसी का सपना होता है ताकि इनकी ग्रोथ को सही रखा जा सके. वहीं बदलती लाइफस्टाइल में हेयरफॉल होना एक आम दिक्कत है. कई बार बाल ड्राई होने की वजह से हमेशा उलझे रहते हैं और इन्हें जब भी सुलझाने की कोशिश की जाती है हेयरफॉल शुरू हो जाता है. इससे बचने के लिए कई लोग मार्केट बेस्ड सीरम का इस्तेमाल करते हैं जोकि शुरूआत में तो फायदा देता है मगर फिर इनमें मौजुद कैमिकल्स अपना असली असली रूप दिखाने लगते हैं. इसे देखते हुए आज घर बैठे नेचुरल होममेड सीरम बनाने के बारे में बता रहे हैं जिसे अप्लाई करके बालों को सॉफ्ट सिल्की और स्मूथ बना सकते हैं।

होममेड हेयर सीरम के लिए क्या चाहिए

घर पर बनने वाला यह हेयर सीरम बनाना जितना आसान है इसकी सामग्री भी उतनी है कम है. इसे बनाने के लिए 3 चीजे घर पर होनी ही चाहिए जोकि ज्यादातर लोगों की रसोई में मिल जाती है.

1.मेथी दाने का पाउडर

2.केस्टर ऑइल

3.प्याज का रस

हेयर सीरम बनाने का तरीका

होममेड हेयर सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले लाल प्याज को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लें, इसके बाद एक कटोरी में एक चम्मच मेथी दाने का पाउडर लें. इसमें 3-4 चम्मच केस्टर ऑइल मिला लें, फिस इसमें प्याज का 2 चम्मच रस लेकर तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें. तेयार पेस्ट को एक कांच की शीशी में स्टॉर करके रख सकते हैं. अगर आप चाहें तो इसमें विटामिन ई का एक कैप्सूल भी डाल सकते हैं.

सीरम कैसे लगाएं?

सीरम बनाने के बाद उसे लगाने भी आना चाहिए ज्यादातर लोग इसी स्टेप में गलती कर देते हैं. तो बता दें कि तैयार सीरम को केवल बालों की जड़ो पर साफ बालों में ही एप्लाई करना है, अच्छे से जड़ो में मसाज करते हुए इसे 2-3 घंटे लगा रहने दें और फिर शैंपू से बाल धो लीजिए. कुछ ही दिनों में यह हेयर सीरम अपना असर दिखाने लगता है. ये बालों को मजबूत करने के साथ उन्हें सुंदर और शाइनिंग भी बना देता है।    

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026