---Advertisement---

4 में से 1 की हो रही हार्ट अटैक से मौत, Heart Health के लिए एक्सपर्ट से जानें किन 5 आदतों को झटपट बदले

Heart Health: अपने दिल का खास ख्याल रखना है और हार्ट अटैक जैसे रिस्क से बचना है तो आप आज से ही इन 5 आदतों को बदलने की कोशिश करें जो आपके लिए नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health: आपको पता है कि आज के समय में 4 में से 1 मौत हार्ट अटैक की वजह से हो रही है। लोग इस बारे में ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अगर आप भी उस लिस्ट में है तो आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि 5 चीजों को अगर आप अपनी रूटीन में शामिल करते हैं तो इसका फायदा आपको देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे आप हार्ट हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। इस बारे में फिटनेस एक्सपर्ट Prashant Desai ने इंस्टाग्राम पर क्या सलाह दी है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको निश्चित तौर पर इन 5 आदतों पर काम करने की जरूरत होती है।

हार्ट हेल्थ के लिए स्लिप रुटिन से क्या है कनेक्शन

आपके हार्ट को हेल्दी रखने के लिए यह जरूरी है कि आप 7 से 9 घंटे की नींद ले। अगर आप 2 घंटे भी काम सो रहे हैं तो इसका मतलब आपका हार्ट अटैक का रिस्क 200% तक बढ़ जाता है।

 

ब्लड प्रेशर को मॉनिटर करना है जरूरी

हार्ट अटैक से बचने के लिए जरूरी है कि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहे। ऐसे में इसे रूटीन बना ले कि आप इसे मॉनिटर करते रहें। हेल्दी ब्लड प्रेशर का मतलब है कि आपका ब्लड वेसल्स भी हेल्दी है।

एक्सरसाइज भी है हार्ट अटैक में फायदेमंद

अगर आप नियमित रूप से कार्डियो करते हैं तो इससे आपको फायदा होता है। यह आपके लिए हेल्दी साबित हो सकता है तो ऐसे में HIIT वर्कआउट के साथ करें।

Heart Health के लिए स्ट्रेस से रहे दूर

हार्ट अटैक के रिस्क से बचने के लिए आपको जहां तक हो सके स्ट्रेस से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने तनाव को कंट्रोल कर लेते हैं तो आपका दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रह सकता है।

डाइट में क्या बदलाव है हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी

इस बात का खास ख्याल रखें कि प्रोटीन और फाइबर आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप अपनी डाइट में इसे शामिल करते हैं तो यह शुगर लेवल को मेंटेन रखना है।

ऐसे में इन 5 आदतों को बदलने के साथ आप अपने हार्ट हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

fatty liver

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026