---Advertisement---

‘मनुष्य विनाश मोड में है..,’ World Environment Day 2025 पर ऐसा क्यों बोल गए Sadhguru? सोशल मीडिया सेंसेशन बनी खास तस्वीर

चर्चित शख्सियत व ईशा फाउंडेशन के संस्थापक Sadhguru ने आज World Environment Day 2025 पर खास तस्वीर साझा की है। उन्होंने मनुष्यों के विनाश मोड में होने का जिक्र करते हुए सबक लेने की बात कही है, ताकि धरती पर जनजीवन सामान्य स्थिति में बना रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 5, 2025 10:48 पूर्वाह्न

World Environment Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

World Environment Day 2025: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज पर्यावरण दिवस की धूम है। इस दौरान कहीं नुक्कड़ नाटक का आयोजन है, तो कहीं वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। सबका लक्ष्य लोगों तक जागरुकता का प्रसार करना ही है। इसी बीच वर्ल्ड एनवॉयरनमेंट डे 2025 के खास अवसर पर कोयंबटूर में स्थित ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु की प्रतिक्रिया सामने आई है। Sadhguru ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति की गोद में बैठे हुए एक खास तस्वीर साझा करते हुए मनुष्य को विनाश मोड में बताया है। World Environment Day 2025 पर सद्गुरु द्वारा साझा की गई ये खास तस्वीर अब सोशल मीडिया सेंसेशन बनी है और उसकी जमकर चर्चा हो रही है।

World Environment Day 2025 पर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी Sadhguru की तस्वीर!

हरियाली से लहलहा रहे ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में बैठकर सद्गुरु ने खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को आज 5 June के दिन मनाए जाने वाले वर्ल्ड एनवॉयरनमेंट डे 2025 यानी विश्व पर्यावरण दिवस से जोड़कर देखा जा रहा है। यूं तो Sadhguru ने अपनी पोस्ट में कहीं भी पर्यावरण दिवस का जिक्र नहीं किया है। लेकिन इशारों-इशारों में उनकी मंशा वही है। सद्गुरु लोगों के लिए व्यंगात्मक अंदाज में लिखते हैं कि “अमीबा से लेकर हाथी तक, सभी जीव पारिस्थितिकी को पोषित करते हैं। केवल हम मनुष्य ही विनाश मोड में हैं और हमें लगता है कि हम प्रतिभाशाली हैं।” World Environment Day 2025 पर सद्गुरु द्वारा साझा किए गए ये विचार लोगों को जागरुक करने के लिए हैं। सद्गुरु का आशय है कि मनुष्यों को भी पारिस्थितिकी का पोषण करना होगा, ताकि संतुलन बरकरार रहे और मानव जीवन सुरक्षित व संरक्षित रहे।

देश-दुनिया में आज वर्ल्ड एनवॉयरनमेंट डे 2025 की धूम!

कहीं वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण का काम चल रहा है, तो कहीं नुक्कड़ सभा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जा रहा है। आज पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में कटते जंगल एक भयावह भविष्य की नींव रख रहे हैं। यही वजह है कि World Environment Day 2025 यानी विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण का महत्व और इसे संरक्षित करने का तौर-तरीका बताया जा रहा है। पानी की लगातार होती खपत, बिजली का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल, प्लास्टिक का बेइंतहा इस्तेमाल, पेड़ों की कटाई और प्रदूषण ये सब मिलकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। यही वजह है कि आज 5 June को ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना’ थीम के साथ वर्ल्ड एनवॉयरनमेंट डे 2025 पर लोगों तक जागरुकता पहुंचाई जा रही है। Sadhguru समेत तमाम दिग्गज मोर्चा संभालते हुए लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026