---Advertisement---

International women’s Day 2026: भारत की नारी को आर्थिक मजबूत बना रही लखपति दीदी योजना, जानें आप भी कैसे बन सकती हैं लखपति?

International Women's Day 2026: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर लखपति दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं. इससे महिलाओं की आर्थिक मजबूती मिलती है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 8, 2026 7:00 पूर्वाह्न

International Women's Day 2026
Follow Us
---Advertisement---

International women’s Day 2026: आज दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य महिलाओं को मजबूत बनाना है और उनका सम्मान बढ़ाना है. साल 2026 की थीम ‘अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई है’.इस खास मौके पर हम भारत में महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए चल रही लखपति दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं.  लखपति दीदी योजना भारत सरकार के द्वारा शुरु की गई पहल है. इसमें महिलाओं का स्किल बढ़ाने के लिए काम किया जाता है. ताकि वो सश्क्त बन सकें.

International women’s Day 2026 पर बने लखपति दीदी योजना का हिस्सा

लखपति दीदी योजना में सरकार स्वयं सहायता समूहों के जरिए 1 से 5 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाती है. ये पैसे ब्याज मुक्त होते हैं. आंगनवाड़ी केंद्र और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं जुड़ सकती है और लाभ उठा सकते हैं. महिलाएं इन पैसों से स्किल सीख सकती हैं और अपना काम शुरु कर सकती हैं.लखपति दीदी योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं ले सकती हैं. इस योजना को गांव के लोगों के लिए बनाया है. जिसमें डेयरी, फूड प्रोसेसिंग,  टेक्सटाइल ,सिलाई-कढ़ाई हैंडीक्राफ्टजैसे काम सिखाए जाते हैं.

लखपति दीदी योजना में कैसे करें आवेदन और किन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरुरत?

लखपति दीदी योजना  में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड,बैंक पासबुक,पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ती है. इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट lakhpatididi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. लेकिन आवेदक को किसी स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना जरुरी है. इसके साथ ही ऑफ लाइन गांव के लोग आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक विकास कार्यालय और ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. ब्याज मुक्त लोन लेने के लिए आपको अपने बिजनेस का रोड मैप तैयार करना पड़ेगा.

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

Om Birla

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026