---Advertisement---

Karva Chauth 2025: इस खास दिन पर पति-पत्नी का शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत, रोमांटिक होने से पहले कपल जान लें कहां बरतें सावधानी

Karva Chauth 2025: करवा चौथ पर क्या बनाया जा सकता है शारीरिक संबंध, आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहा जाता है और कपल को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि इस दिन के शुभ परिणाम आपको मिल सके।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2025 3:56 अपराह्न

Karva Chauth 2025
Follow Us
---Advertisement---

Karva Chauth 2025: करवा चौथ के मौके पर पति के लिए दिन भर निर्जला उपवास रखती है ताकि अपने जीवनसाथी की उम्र बढ़ा सके। खास दिन का एक अलग ही खुमार शादीशुदा कपल के बीच देखा जाता है लेकिन इस सबके बीच इस दिन की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां आपकी शादीशुदा जिंदगी के लिए उल्टा पड़ सकता है। यह सच है कि करवा चौथ मनाने से कपल के बीच रिश्ता और मजबूत होता है लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन शारीरिक संबंध बनाना सही है या गलत। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहा जाता है जो जान लेना आपके लिए जरूरी है।

जानिए शारीरिक संबंध करवाचौथ पर बनाने से क्या हो सकते परिणाम

यह सच है कि पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध बनाने का कोई समय नहीं है लेकिन करवा चौथ के पावन दिन पर जानकारी के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने से जहां तक हो सके सावधानी बरतनी चाहिए। इसका दुष्परिणाम आपको देखने को मिल सकता है। कहा जाता है की व्रत के दौरान तन और मन दोनों ही शुद्ध होता है और निर्जला उपवास के दौरान अगर आप शारीरिक संबंध बनाते हैं तो इससे आप अपवित्र हो सकते हैं। करवा चौथ के दिन इस तरह के ख्याल भी नहीं आने चाहिए।

शारीरिक संबंध के बजाय इस बात पर कपल दें ध्यान

धार्मिक तौर पर अगर देखे तो करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर मनाही है लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि त्योहारों के दिन रीति रिवाज को अनुसरण करने वाले लोग इस खास दिन पर शारीरिक संबंध न बनाने की ही सलाह देते हैं। ऐसे में आज के दिन जहां तक हो सके कपल अपने शादीशुदा जिंदगी की खुशियों के लिए भगवान से प्रार्थना करें और व्रत सफल होने पर ध्यान दें।

Karva Chauth 2025 पर कपल यहां भी रहें सावधान

न सिर्फ शारीरिक संबंध बल्कि आज के दिन कपल को कुछ और चीजों से भी परहेज करने की जरूरत होती है। कहा जाता है कि अगर पति और पत्नी आपस में इस दिन लड़ाई करते हैं तो व्रत का कोई भी परिणाम नहीं मिलता है। इसके साथ ही अगर पति अपनी पत्नी को नाराज कर देता है तो भी करवा चौथ की सफलता नहीं मानी जाती है। आज के दिन जहां तक हो सके पति-पत्नी को खुश रहना चाहिए और दोनों को एक दूसरे की बात में हामी भरनी चाहिए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Uric Acid

अप्रैल 14, 2026